बहराइच: चिल्ड्रन वार्ड में पहुंचे दो अज्ञात, डॉक्टर ने दी तहरीर, पुलिस को सौंपा
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में रात एक बजे दो अज्ञात लोग पहुंचा गए। बिस्किट और अन्य सामानों का थैला लिए दोनों को स्टाफ ने वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक बच्चा चोरी करने के प्रयास में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर भी …
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में रात एक बजे दो अज्ञात लोग पहुंचा गए। बिस्किट और अन्य सामानों का थैला लिए दोनों को स्टाफ ने वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक बच्चा चोरी करने के प्रयास में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर भी दी है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में गुरुवार रात 12.40 बजे दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। दोनों अपने पास मौजूद थैले में आठ पैकेट बिस्किट, नमकीन और कुछ अन्य सामान रखे थे। वार्ड में दोनों ने एक बच्चे को पकड़ने का प्रयास किया। तभी सीसीटीवी में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर स्टॉफ के साथ पहुंचे।
दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया। डॉक्टर ने दोनों के विरुद्ध तहरीर दी है। इस मामले कोतवाल नगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों रिसिया के निवासी हैं। मेडिकल स्टोर का सभी संचालन करते हैं। दोनों अपनी बहन से मिलने शहर के मोहल्ला रायपुर राजा आए थे। बहन का लड़का अस्पताल में भर्ती है।
यह भी पढ़ें-सीतापुर: सेप्टीसीमिया से दो बच्चों की मौत, चिल्ड्रेन वार्ड में 22 बच्चों का चल रहा है इलाज