IND vs PAK : अर्शदीप सिंह के खिलाफ पाकिस्तानी साजिश का हुआ खुलासा, खालिस्तान से जोड़ा जा रहा था नाम

नई दिल्ली। क्रिकेटर अर्शदीप सिंह एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को लेकर पाकिस्तानी साजिश का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान आर्म्ड फोर्स की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन विंग ISPR की तरफ से अर्शदीप को खालिस्तानी बताने की साजिश रची गई …

नई दिल्ली। क्रिकेटर अर्शदीप सिंह एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को लेकर पाकिस्तानी साजिश का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान आर्म्ड फोर्स की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन विंग ISPR की तरफ से अर्शदीप को खालिस्तानी बताने की साजिश रची गई है। ये साजिश पंजाब में सिख लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने के लिए रची गई थी। इसके लिए पाकिस्तान से सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल से खालिस्तानी वाले ट्वीट किए गए।

एशिया कप में रविवार को सुपर चार के मैच में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया था। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने रवि बिश्नोई की बॉल पर आसिफ अली का बेहद आसान कैच टपका दिया था। यह 18वें ओवर की बात है। उस वक्त पाकिस्तान को 12 गेंद में 26 रनों की जरूरत थी। इसके बाद जब टीम इंडिया मैच हारी तो लोगों ने ट्विटर पर अर्शदीप सिंह की आलोचना की।

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज को एडिट कर उनका नाम ‘खालिस्तानी’ संगठन से जोड़ दिया गया। इस मामले में भारत सरकार एक्टिव हुई है और आईटी मंत्रालय द्वारा विकिपीडिया को नोटिस भेजा। मंत्रालय ने अधिकारियों से कहा है कि वह इस मामले में स्‍पष्‍टीकरण के साथ उनसे आकर मिलें और इसकी वजह बताएं।

ये बी पढ़ें : IND vs PAK : अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर किसने जोड़ा ‘खालिस्तानी’ का नाम? IT मंत्रालय ने समन जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

ताजा समाचार

बदायूं: पुलिस वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर छोड़ा शव ! कुत्तों के नोचने का वीडियो वायरल 
वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुनवाई कल के लिए स्थगित, मुख्य न्यायाधीश खन्ना ने हिंसा पर जताई चिंता 
संभल में बोले रामभद्राचार्य...खोदाई में मंदिर मिलेगा तो हम उसे लेकर रहेंगे 
प्रयागराज: असफल अंतरंग संबंधों के कारण आपराधिक कार्यवाही को आगे बढ़ाने की उभरती प्रवृत्ति पर HC ने जताई चिंता
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 189 रनों का लक्ष्य
लखनऊ के चिकित्सकों को मध्य प्रदेश में मिला सम्मान, डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित