बरेली: निकाय चुनाव के बाद संगठन में होगा बदलाव- भूपेंद्र चौधरी

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार दोपहर बाद सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद संगठन में फेरबदल किया जाएगा। पहले निकाय चुनाव जीतना प्राथमिकता में शामिल है। इस चुनाव के बाद बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन में बदलाव किया …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार दोपहर बाद सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद संगठन में फेरबदल किया जाएगा। पहले निकाय चुनाव जीतना प्राथमिकता में शामिल है। इस चुनाव के बाद बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन में बदलाव किया जाएगा। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2024 के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 2019 के चुनाव में प्रदेश में 16 सीटें हारी थीं। बाद में उप चुनाव में दो सीटें जीत लीं थीं। जो 14 सीटें रह गई थीं।

आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतेंगे। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं और आमजन को दी सुविधाओं पर चुनाव लड़ेंगे। राज्य में क्राइम कम हुआ है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने मिनी बाईपास स्थित एक रिसार्ट में भाजपा के संगठनात्मक जिले बरेली, आंवला, महानगर के साथ ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और हर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- ऑटो की आड़ में स्मैक की तस्करी का खुलासा, बरेली निवासी दो भाई चलाते थे देहरादून में ऑटो

 

ताजा समाचार

लखीमपुर: मुफलिसी में बीता बचपन, कुछ अलग करने की सोच से मुनीर ने भरी सपनों की उड़ान, पहुंचे सात समंदर पार
मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने टैक्स बकाए में मिडटाउन क्लब, वेब माल और पीवीआर को किया सील 
देश में आईएएस अधिकारियों की कमी, खाली पदों को जल्द भरे जानें की संसदीय समिति ने की मांग
मेरठ में ईद की नमाज के बाद हिंसक झड़प, कई राउंड चली गोलियां, आधा दर्जन से अधिक घायल
Kanpur: 14 करोड़ रुपये से होगा 23 नालों का निर्माण, सीसामऊ नाले की बनेगी दीवार, घरों में जलभराव की समस्या होगी दूर
एशियाई खेलों के पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल विश्व मुक्केबाजी कप में भारतीय टीम की करेंगे अगुवाई