अल्मोड़ा: घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बमुश्किल बची जान

अल्मोड़ा, अमृत विचार। ताकुला विकासखंड के ग्राम डोटियालगांव में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। साथ आई अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को घायल कर जंगल में भाग गया। डोटियालगांव निवासी 36 वर्षीय गंगा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ अपने घर से तकरीबन 200 मीटर दूर …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। ताकुला विकासखंड के ग्राम डोटियालगांव में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। साथ आई अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को घायल कर जंगल में भाग गया।

डोटियालगांव निवासी 36 वर्षीय गंगा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ अपने घर से तकरीबन 200 मीटर दूर स्थित बगडू जंगल में घास काट रही थी। तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं द्वारा चिल्लाये जाने पर गंगा देवी को घायल अवस्था में छोड़ तेंदुआ जंगल में भाग गया। गंगा देवी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताकुला लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार व टांके लगाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर तात्कालिक उपचार हेतु तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के लिए उनके द्वारा छह माह पूर्व लिखित पत्र वन विभाग को दिया गया था। लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी ने बताया कि बिनसर बन्य जीव विहार से लगे सुनोली, हड़ौली, भैंसोड़ी, भेटुली सहित आस पास के गांवों में तेंदुए व जंगली सूअर दिन दहाड़े घूमते रहते हैं। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने तेंदुओं को पकड़ने के साथ ही सूअरों को मारने हेतु ट्रेंड शिकारियों को भेजने की मांग की। साथ ही पिछले चार साल से लंबित पशु क्षति का मुआवजा भुगतान करने की मांग की है।

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में