‘इलेक्ट्रिक’ अवतार में आने वाली हैं मुंबई की मशहूर डबल डेकर बसें

‘इलेक्ट्रिक’ अवतार में आने वाली हैं मुंबई की मशहूर डबल डेकर बसें

मुंबई। मुंबई की मशहूर डबल डेकर बसें ‘इलेक्ट्रिक’ अवतार में यहां की सड़कों पर आने वाली हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई अंतिम शहरी क्षेत्र है, जहां ये डबल डेकर बसें अब भी परिचालित की जा रही रही हैं। एक समय कोलकाता, बेंगलुरु, …

मुंबई। मुंबई की मशहूर डबल डेकर बसें ‘इलेक्ट्रिक’ अवतार में यहां की सड़कों पर आने वाली हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई अंतिम शहरी क्षेत्र है, जहां ये डबल डेकर बसें अब भी परिचालित की जा रही रही हैं। एक समय कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली, तिरुवनंतपुरम और चेन्नई समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में डबल डेकर बसें परिचालित की जाती थीं। अधिकारियों के अनुसार, 1990 में ‘बेस्ट’ के पास सबसे अधिक डबल डेकर बसें थीं।

1995 के बाद इनकी संख्या घटने लगी। 2006 तक बेस्ट के पास 225 डबल डेकर बसें थीं। इन बसों के परिचालन में होने वाला घाटा बढ़ना शुरू हो गया था और परिचालन खर्च भी बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि मुंबई में लगभग 50 डबल डेकर बसें बची हैं। इनमें से ज्यादातर बसें शहर के दक्षिणी भाग में परिचालित की जा रही हैं और कुछ का उपयोग पर्यटकों की यात्रा के लिए किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि 50 बसों के मौजूदा बेड़े को 2007 में सड़कों पर उतारा गया था और जल्द ही इनका परिचालन बंद कर दिया जाएगा। पिछले हफ्ते एक नयी इलेक्ट्रिक वातानुकूलित डबल-डेकर बस पेश की गई थी। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस है। बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने बताया कि यह बस सितंबर में सड़कों पर उतरेगी।

चंद्र ने कहा, ”दो बस अनुबंधकर्ता 2023 के अंत तक बेस्ट को 900 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें देंगे। 1990 के दशक में, हमारे पास 900 से अधिक डबल-डेकर बसें थीं और जल्द ही हमारे पास इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें होंगी।”

ये भी पढ़ें – ट्विन टावर के आसपास श्वास संबंधित बीमारी से पीड़ित लोग कुछ दिन न जाएं : चिकित्सक