उपलब्धि : तीन लाख 90 हजार के लक्ष्य के साथ जिले में पांच लाख 25 हजार घरों पर फहराया तिरंगा

अमरोहा, अमृत विचार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एवं ऑपरेशन कायाकल्प के विद्यालयों एवं अध्यापकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया। हर …
अमरोहा, अमृत विचार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एवं ऑपरेशन कायाकल्प के विद्यालयों एवं अध्यापकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया। हर घर तिरंगा के तहत जिले में तीन लाख 90 हजार के लक्ष्य के साक्षेप पांच लाख 25 हजार घरों पर तिरंगा फहराया गया।
कार्यक्रम का आरंभ हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, धनौरा के विधायक राजीव तरारा, डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिला अधिकारी आदि ने किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिपाल नागर ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा की जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ साथ के साथ शिक्षक, बच्चों के विशेष योगदान की प्रशंसा की।
जिलाध्यक्ष ने बच्चों के द्वारा किए गए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों जो देशभक्ति से ओतप्रोत थे को सिखाने वाले अध्यापकों की भी प्रशंसा की। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि अगर किसी भी स्थिति में तिरंगा सड़क, गली या अन्य किसी भी स्थान पर गिर जाता है तो उस को ससम्मान अपने पास रखें। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर जनपद अमरोहा द्वारा विभिन्न रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिनकी चर्चा पूरे प्रदेश में की जा रही है की सराहना की। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा इस वर्ष अनेक नए-नए आयाम लिखे गए हैं।
विधायक राजीव तरारा ने 75 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर विद्यालय के शिक्षक, बच्चों और ग्राम प्रधानों को सम्मान देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासन सभी का धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को हर घर तिरंगा फहराने का तीन लाख 90 हजार लक्ष्य प्राप्त हुआ, जो जनपद अमरोहा में लक्ष्य को पार कर पांच लाख 25 हजार हुए।
ब्लू वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल की ओर से कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का सम्मान किया।
बेसिक शिक्षा शिक्षा विभाग की ओर से उत्कृष्ट विद्यालय जो हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया के प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन यतींद्र कटारिया व मीनू पंवार द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया। इस अवसर पर किसान नेता चौधरी दिवाकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के संचालक, प्रधानाचार्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- बरेली: गांव में दबंगई, शराब के लिए गिलास को किया मना तो बुरी तरह महिला को पीटा, भाई घायल