अखिलेश को राजनीति सीखने की जरूरत: नितिन अग्रवाल

अयोध्या। नाका स्थित गांधी आश्रम से तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने अयोध्या पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नितिन अग्रवाल समाजवादी पार्टी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकारा है। पार्टी के पास न तो मुद्दा है और न …
अयोध्या। नाका स्थित गांधी आश्रम से तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने अयोध्या पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नितिन अग्रवाल समाजवादी पार्टी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकारा है। पार्टी के पास न तो मुद्दा है और न ही विजन है। अखिलेश यादव को अब राजनीति सीखने की जरूरत है।
नितिन अग्रवाल के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हो रहा है। घर पर तिरंगा लगाने की होड़ सी मची हुई है। तिरंगा यात्रा जन आंदोलन बन रही है। साथ ही साथ एकता का संदेश भी दे रही है।रैली में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भी शामिल हुए।
जनता ने सपा को असली चेहरा दिखा दिया
पत्रकारों से बातचीत के दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा मुखिया पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब जनता लगातार चार बार उन्हें नकार चुकी है तो उन्हें समझना चाहिए आखिर क्या कारण है। बेवजह आरोप लगाने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता ने उनको और उनकी पार्टी को असली चेहरा दिखा दिया है।
पढ़ें-रायबरेली में बोले नितिन अग्रवाल- निर्धारित कीमत से अधिक मूल्य पर शराब बेची तो होगी कड़ी कार्रवाई