बरेली: सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दे रही- विद्युत मजदूर संघ

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ का 26वां प्रदेश अधिवेशन आगामी 10 और 11 दिसंबर को होगा। इस संबंध में गुरुवार को संघ की विद्युत परीक्षण भवन में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ का 26वां त्रिवार्षिक अधिवेशन बरेली …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ का 26वां प्रदेश अधिवेशन आगामी 10 और 11 दिसंबर को होगा। इस संबंध में गुरुवार को संघ की विद्युत परीक्षण भवन में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ का 26वां त्रिवार्षिक अधिवेशन बरेली में होगा। उन्होंने बताया कि, सम्मेलन में पूरे प्रदेश से लगभग डेढ़ हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में विद्युत कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विद्युत अधिनियम 2022 संसद से पारित होता है तो अखिल भारतीय स्तर पर समस्त विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारी जिनकी संख्या लगभग 27 लाख है, एक बड़ा आंदोलन कर इसका विरोध करेंगे। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख आरपी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इस कारण कर्मचारियों में रोष है । जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ओमवीर सिंह ने कहा कि आगामी 17 सितंबर हमारा राष्ट्रीय श्रमिक दिवस है ,जिस पर विद्युत प्रांगण में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया जाएगा । इस मौके पर रवि गुप्ता, बी के ग्वाल, महेश नंद शर्मा, जमुना प्रसाद गंगवार, हीरालाल, वैभव गुप्ता, मोहम्मद शकील, दरबान सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में बनेगी सीटी स्कैन यूनिट, मरीजों को निशुल्क मिलेगी सुविधा