बहराइच में बोले योगी के मंत्री- मत्स्य संपदा के विकास में योगदान दे रही नीली क्रांति

बहराइच। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक के बाद प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गॉव, गरीब व किसानों के उत्थान व विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। ऐसे में सभी इसका लाभ उठाएं। विकास भवन में वार्ता के दौरान मत्स्य मंत्री डॉक्टर …
बहराइच। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक के बाद प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गॉव, गरीब व किसानों के उत्थान व विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। ऐसे में सभी इसका लाभ उठाएं।
विकास भवन में वार्ता के दौरान मत्स्य मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि जिस प्रकार हरित एवं श्वेत क्रांति ने देश को खाद्यान्न उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। उसी प्रकार नीली क्रांति मत्स्य संपदा के विकास में अपना योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए 20 हज़ार करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। जिसमें 11 हज़ार करोड़ रूपये कोस्टल एरिया तथा 09 हज़ार करोड़ रूपये मैदानी क्षेत्रों के लिए रखे गये हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 16 हज़ार पात्र लोगों को मत्स्य विकास योजनाओं से लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 250 करोड़ रूपये अनुदान की व्यवस्था की गई है।
मंत्री ने कहा कि किसी भी समुदाय के आर्थिक उत्थान के लिए जरूरी है कि वह अपने परम्परागत व्यवसायों को विकसित कर व्यापार का स्वरूप प्रदान करें। इसके लिए लोगों का शिक्षित होना भी बेहद ज़रूरी है। क्योंकि आज आधुनिक युग में शिक्षा के बिना किसी व्यवसाय को बुलन्दियों पर ले जाना संभव नहीं है। बोले अमृत सरोवर योजना का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मत्स्य व्यवसाय से जुडे लोगों को लाभ होगा।
उन्होंने बताया कि मत्स्य समुदाय के लोग अपने व्यवसाय को आधुनिक एवं वैज्ञानिक विधि से संचालित कर सकें इसके लिए विभाग द्वारा प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएन यादव, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा व अन्य अधिकारी, योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
मुलायम और काशीराम की फसल काट रहे अखिलेश
जनपद के दौरे पर पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान ओम प्रकाश राजभर और शिवपाल यादव के गठबंधन से अलग होने पर अखिलेश यादव एवं मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों लोग मुलायम सिंह और कांशीराम की लगाई फसल काट रहे थे। अब जनता का मोह इनसे भंग हो गया है, जनता सच्चाई जान चुकी है। इनके सपने अब मुंगेरीलाल की तरह रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: नाराज छात्रों का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन, लगाया यह आरोप, पूर्ति निरीक्षक को मिली जांच