मुरादाबाद: हॉकी संघ के सचिव पर धांधली का आरोप, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

मुरादाबाद: हॉकी संघ के सचिव पर धांधली का आरोप, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

मुरादाबाद, अमृत विचार। हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव इकबाल खान पर खेलो इंडिया सेंटर हॉकी के प्रशिक्षक के चयन में धांधली करने का आरोप लगा है। मुरादाबाद के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने तहरीर देकर बताया कि कोच के रूप में चहेते का चयन कराने पर आमादा सचिव ने नियम ताक पर रख न सिर्फ मनमानी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव इकबाल खान पर खेलो इंडिया सेंटर हॉकी के प्रशिक्षक के चयन में धांधली करने का आरोप लगा है। मुरादाबाद के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने तहरीर देकर बताया कि कोच के रूप में चहेते का चयन कराने पर आमादा सचिव ने नियम ताक पर रख न सिर्फ मनमानी की, बल्कि मंशा परवान चढ़ाने की कोशिश में क्रीड़ा अधिकारी को हत्या की धमकी दी। इकबाल पर अभियोग पंजीकृत कर सिविल लाइंस पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव इकबाल खान “खेलो इंडिया” अंतर्गत हॉकी कोच की चयन में इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य थे। चहेते अभ्यर्थी को अनुचित लाभ लेकर उन्होंने कोच बनाने की कोशिश की। पूरी चयन प्रक्रिया को चहेते के पक्ष में प्रभावित करने का प्रयास किया।सचिव ने चहेते अभ्यर्थी को अधिक अंक दिया। अन्य अभ्यर्थियों को अयोग्य करार दे दिया। चहेते के चयन के लिए उन्होंने इंटरव्यू बोर्ड के अन्य सदस्यों पर भी दबाव बनाने की कोशिश की। ताकि सर्वाधिक अंक के आधार पर उनके चहेते का चयन हो सके। साक्षात्कार में शामिल अन्य अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग भी नहीं की गई। जानबूझकर अपात्र अभ्यर्थियों को चयन समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद सचिव क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय में गया।

आरोपी ने जवाब नहीं दिया तो अध्यक्ष ने निरस्त की प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया दूषित होने की जानकारी पर समिति के अध्यक्ष ने पत्राचार माध्यम से आरोपी सचिव से नियम के बाबत सवाल पूछे। आरोपी ने जवाब नहीं दिया। जांच बाद अध्यक्ष ने चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी। नई चयन प्रक्रिया में भी छल करते हुए इकबाल हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे। चयन के आवेदन का समय 22 जुलाई तक का था। जबकि इनके द्वारा 21 जुलाई को ही भ्रामक तथ्यों का उल्लेख करते हुए पुनः अपने अभ्यर्थी के पक्ष में चयन कराने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना व आरोप की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:- निगम बोर्ड की बैठक: हंगामे के बीच पास हुआ 430.64 करोड़ रुपये का बजट, पार्षदों ने नगर आयुक्त को घेरा

ताजा समाचार

अब करें लखनऊ विश्वविद्यालय से ऑनलाइन एमबीए कोर्स, शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
 अयोध्या में निकाली संवैधानिक अधिकार यात्रा : निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, 2027 के चुनाव की कर रहे हैं तैयारी
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में पेश हुआ 5 साल का लेखाजोखा, 272 करोड़ रुपये GST सरकार को भुगतान 
मुस्लिम समुदाय पर बढ़ रहा सांप्रदायिक हमला, शाहनवाज ने बताई वजह, जानिये क्या कहा...
डीजीपी प्रशांत कुमार ने अयोध्या में की रामनवमी के लिए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट ने पिछले पांच वर्षों में 400 करोड़ रुपये का कर चुकाया