Exam Results 2022: CBSE ने 12वीं कक्षा का परिणाम किया जारी, ऐसे करें चेक

Exam Results 2022: CBSE ने 12वीं कक्षा का परिणाम किया जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। इस साल सीबीएसई बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा (CBSE Board Exam 2022) का आयोजन किया था। फर्स्ट टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी, वहीं सेकेंड टर्म बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस साल अप्रैल-जून महीने में किया गया था। …

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। इस साल सीबीएसई बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा (CBSE Board Exam 2022) का आयोजन किया था। फर्स्ट टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी, वहीं सेकेंड टर्म बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस साल अप्रैल-जून महीने में किया गया था। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस साल 35 लाख छात्रों ने भाग लिया है।

इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। बता दें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र लंबे समय से अन‍िश्च‍ितता की स्थ‍िति से जूझ रहे थे। नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में हुई थी। रिजल्ट छात्र डि‍ज‍िलॉकर में चेक कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है। इस साल  रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा।

दो बजे आएगा दसवीं का रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी आध‍िकारिक तौर पर घोष‍ित कर दिया जाएगा। वहीं स्कूलों से छात्रों को जानकारी मिल रही है कि रिजल्ट घोष‍ित हो चुका है।

Digi Locker पर ऐसे कर पाएंगे चेक

1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
2: अब आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें।
3:  ‘ CBSE 12th results 2022’ फाइल पर क्ल‍िक करें।
4: अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी, अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।

ये हैं ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट 

cbse.gov.in
cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in

ये भी पढ़ें : ग्रेड ए नर्स परीक्षा की आंसर-की हुई जारी, ऐसे करें चेक

CBSE Board Result 2022: रिजल्ट कैसे चेक करें?

1.सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

2.फिर कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।

4.अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5.सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12 वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

6.इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

ताजा समाचार

हिमाचल के मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 6 की मौत...कई लोग घायल
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन ने जहरीला पदार्थ निगला, दोनों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Kasganj News : 11 ग्राम प्रधान को रजत 48 प्रधान कांस्य गांधी की प्रतिमा से सम्मानित
गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस-ट्रेलर की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात अन्य लोग घायल 
लखीमपुर खीरी : सूदखोर से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, कर्ज अदा करने को लेकर बनाना था दबाव
कानपुर में फंदे पर लटकता मिला एयरफोर्स कर्मी की बहन का शव, हत्या का आरोप; मायके पक्ष के लोग बोले- बेटी होने पर करते थे प्रताड़ित