अयोध्या: बैठक के बाद राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

अयोध्या: बैठक के बाद राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में चल रही राम मंदिर निर्माण समिति की पहले दिन की बैठक का गुरुवार की शाम को समापन हुआ। इसके बाद भवन निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान परिसर में अब तक के हुए कार्यों …

अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में चल रही राम मंदिर निर्माण समिति की पहले दिन की बैठक का गुरुवार की शाम को समापन हुआ। इसके बाद भवन निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान परिसर में अब तक के हुए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही बारिश का मंदिर निर्माण प्रक्रिया पर क्या प्रभाव पड़ा। इसको लेकर भी मंथन हुआ।

बैठक राम मंदिर निर्माण सामिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्र भी मौजूद रहे। डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पहले दिन बैठक में मंदिर में अब तक हुए कार्यों को लेकर समीक्षा हुई है।

इस दौरान मंदिर में लगने वाले पत्थरों को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को होने वाली बैठक महत्वपूर्ण होगी। निरीक्षण के दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह सहित निर्माण संस्था एलएंडटी व अन्य विकास संबंधित योजना से जुड़े लोग भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई संपन्न