बाराबंकी: ब्लॉक मुख्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन, अनियमितता, अवैध वसूली और संगठनात्मक चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप

बाराबंकी: ब्लॉक मुख्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन, अनियमितता, अवैध वसूली और संगठनात्मक चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप

बाराबंकी। हैदरगढ़ ब्लॉक परिसर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के ग्राम संगठन का गठन को लेकर की जा रही अनियमितताओं, अवैध वसूली व मनमानी से नाराज हैं। प्रदर्शनकारी महिलाएं उपायुक्त स्वरोजगार को बुलाए जाने की मांग कर रही …

बाराबंकी। हैदरगढ़ ब्लॉक परिसर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के ग्राम संगठन का गठन को लेकर की जा रही अनियमितताओं, अवैध वसूली व मनमानी से नाराज हैं। प्रदर्शनकारी महिलाएं उपायुक्त स्वरोजगार को बुलाए जाने की मांग कर रही थीं।

सैकड़ों महिलाऐं लामबंद होकर गुरुवार दोपहर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची और जमकर हंगामा कर धरना प्रदर्शन कर ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। मामले की खंड विकास अधिकारी के नाम शिकायती पत्र बीडीओ की अनुपस्थिति में ग्राम विकास अधिकारी मोहित को सौंपा। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी से महिलाओं ने ब्लॉक विशन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर अरुण व सरवन को यहां से हटाने व डीसी वीके मोहन को सामने बुलाने की मांग की।

जिस पर मोहित व अन्य ब्लॉक कर्मियों ने महिलाओं को धरना प्रदर्शन बंद करने के लिए कहा। साथ ही उनके मांगों को पूरा करने के लिए खंड विकास अधिकारी हैदरगढ़ आशुतोष श्रीवास्तव से मोबाइल पर बात भी करवाई। खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच करवाकर दोषी अरुण, सरवन को हटवाने के लिए डीसी साहब को मैं पत्र लिखूंगा फिर भी महिलाओं ने धरना प्रदर्शन बंद नहीं किया और खंड विकास अधिकारी के मुख्य गेट को बंद कर दिया।

जिससे आवागमन में भी दिक्कत होने लगी। ब्लॉक कर्मियों ने पुलिस को भी सूचना दी। जिस पर कस्बा चौकी इंचार्ज संतोष राय अपने दल बल के साथ मौके पर आ गए। और महिलाओं को धरना प्रदर्शन करने के लिए समझाया पर महिलाएं नहीं मानी और नारेबाजी की शुरू कर दी। साथ ही यह चेतावनी दी कि जब तक डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन धरना स्थल पर नहीं आएंगे और अरुण व सरवन को नहीं हटाते हैं। तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस दौरान महिलाओं बिजली मीटर चेक करने के लिए दी गई मशीन में दस हजार रूपये लेने की बात भी कही और बताया कि यह मशीन से मीटर रीडिंग चेक करने जाती हूं तो यह काम नहीं करती है। क्योंकि इस मशीन का तीस हजार रूपये देकर रिचार्ज करवाना पड़ता है जो हम लोगों के पास नहीं है। इसलिए कोई बिजली उपभोक्ता हम लोगों को मीटर चेक करने नहीं देता है ब्लॉक मिशन मैनेजर अरुण व सरवन ने बताया था कि 1 मीटर की रीडिंग चेक करने पर बीस रूपये कमीशन मिलेगा वह भी नहीं मिला है।

हमारा पैसा वापस किया जाए और मशीन ली जाए। वंदना सिंह, अवंतिका, शिव कुमारी, राधा सिंह,मीना सिंह, रेनू तिवारी, अर्चना सिंह, बंदना सिंह भानु तिवारी, गीता, उषा सिंह ,नीतू सिंह ,कंचन सिंह, पिंकी सिंह, राधा ,गुड़िया ,शैल कुमारी आदि महिलाएं ने आरोप लगाया कि ग्राम संगठन के गठन में सरवन और अरुण पांच हजार रूपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। और अपने चहेते को अध्यक्ष बना रहे हैं।

आरोप लगाया कि हम लोगों का चुनाव नहीं होने दे रहे हैं। गांव में एक तरफ से जब हमारे लोगों के पक्ष में लोग हाथ खड़ा कर देते हैं तो भी वह नहीं मानते हैं और जो उनके चहेते होते हैं उन्हें पैसा लेकर अध्यक्ष बना देते हैं। इसलिए चुनाव हैदरगढ़ ब्लॉक परिसर में कराया जाए जिससे ग्राम संगठन का गठन निष्पक्ष हो सके। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन महिलाओं का जारी रहा।

पढ़ें-ब्लॉक मुख्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार

ताजा समाचार

कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार ने खत्म की कर प्रशासन व्यवस्था की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा
Waqf Bill पर नकवी बोले- लश्करे लूट की लम्पट छूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन एक्ट
काली पैंट और सफेद शर्ट पहनकर कचहरी से फरार हुआ था बंदी: कानपुर पुलिस ने बारा जोड़ से पकड़ा, बोला- पत्नी ने मिलने के बहाने दिया था...
लोढ़ा भाइयों ने सुलझाया ट्रेडमार्क एवं ब्रांड विवाद, जारी रखेगी मैक्रोटेक डेवलपर्स ‘लोढ़ा’ ब्रांड का इस्तेमाल
बरेली: नए वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची आला हजरत की जमात रजा-ए-मुस्तफा 
अनुसूचित जाति वर्गीकरण लागू करने वाला पहला राज्य बना तेलंगाना, जानिए किस वर्ग को मिलेगा कितना Reservation