टोक्यो में 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा शिंजो आबे का अंतिम संस्कार, हत्या की जांच करेगी टास्क फोर्स

टोक्यो में 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा शिंजो आबे का अंतिम संस्कार, हत्या की जांच करेगी टास्क फोर्स

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर टोक्यो लाया गया। शिंजो आबे का अंतिम संस्कार रविवार को चुनाव संपन्न होने के बाद 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस मौके पर दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के जुटने की उम्मीद है। जापान की पुलिस ने सरकार के निर्देश पर 90 …

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर टोक्यो लाया गया। शिंजो आबे का अंतिम संस्कार रविवार को चुनाव संपन्न होने के बाद 12 जुलाई को राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस मौके पर दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के जुटने की उम्मीद है। जापान की पुलिस ने सरकार के निर्देश पर 90 सदस्यीय एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो शिंजो आबे की हत्या की जांच करेगी।

बता दें कि आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबे पर नारा शहर में हमला किया गया और उन्हें हवाई मार्ग से एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन काफी खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर ही हमलावर को पकड़ लिया। वह जापान की नौसेना का पूर्व सदस्य है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल देसी बंदूक बरामद कर ली और बाद में उसके अपार्टमेंट में कई बंदूकें बरामद की गई। रविवार को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले आबे की हत्या ने देश को सकते में डाल दिया है और इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या आबे की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त थे।

ये भी पढ़ें : Shinzo Abe Death: क्वॉड नेताओं ने शिंजो आबे के निधन पर जताया शोक, कहा- परिवर्तनकारी नेता थे

 

ताजा समाचार

पीलीभीत: 10.50 लाख रुपये बस से गायब बताए, फिर साक्ष्य नहीं दे पाया व्यापारी, थाने में हुए सवाल तो कर लिया समझौता, जानिए पूरा मामला
बरेली:शहर की 10 हजार स्ट्रीट लाइटें अब खुद ऑन व ऑफ होंगी...नगर निगम का झंझट खत्म
पीलीभीत: विदेश जाने की चाहत में बरेली के युवक ने गंवाए 12 लाख...रुपये वापस मांगने पर जालसाजों ने धमकाया, FIR दर्ज
बदायूं: स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार
BCCI सचिव जय शाह का बड़ा ऐलान, IPL में अनुबंध के अलावा हर मैच के लिए मिलेंगे साढ़े सात लाख
पीलीभीत: लाखों दबाकर बैठे सचिव...कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण अधूरा, लापरवाही पर सात दिन के भीतर देना होगा स्पष्टीकरण