राजस्थान : एसीबी ने छह महीने में भ्रष्टाचार के 267 मामले किए दर्ज 

राजस्थान : एसीबी ने छह महीने में भ्रष्टाचार के 267 मामले किए दर्ज 

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने साल के शुरुआती छह महीनों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कुल 267 मामले दर्ज किए हैं। एसीबी की प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जून 2022 के आखिर तक एसीबी ने सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के …

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने साल के शुरुआती छह महीनों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कुल 267 मामले दर्ज किए हैं। एसीबी की प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जून 2022 के आखिर तक एसीबी ने सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कुल 267 मामले दर्ज किए, जो इस अवधि में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अब तक दर्ज किए गए सर्वाधिक मामले हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक, इससे पहले एसीबी ने साल 2020 की इसी अवधि में 104 और 2021 में 236 मामले दर्ज किए थे। उन्होंने बताया कि 2022 में दर्ज भ्रष्टाचार के 267 मामलों में से 252 रिश्वतखोरी, नौ आय से अधिक संपत्ति और छह पद के दुरुपयोग से जुड़े हैं। प्रवक्ता के अनुसार, एसीबी ने 2022 में अब तक 214 मामलों में आरोप पत्र पेश किए हैं, जबकि 2021 में ऐसे मामलों की संख्या 133 और 2020 में 86 थी।

ये भी पढ़े – गोवा: भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़, जीएमएसीएच मार्ग पर पानी भरने से मरीज परेशान

ताजा समाचार

केकेआर और टाइटंस के मैच में बैन हुए हर्षा भोगले, कमेंट्री न करने पर दिया ये जवाब
झूठी निकली Tiger Shroff की हत्या की साजिश, सूचना देने वाला पंजाब से गिरफ्तार 
जौनपुर: किशोरी के साथ पांच नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप, नौ गिरफ्तार
Bareilly: काजी-ए-हिंदुस्तान के दामाद सलमान मियां व इस्लामिया के शिक्षक समेत पांच पर FIR
Kanpur: ट्रेन यात्रियों को लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, सेंट्रल स्टेशन की जीआरपी ने घेराबंदी करके पकड़ा, आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद...
'भारत के लोगों से ऊपर कोई नहीं' भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पार बोले उपराष्ट्रपति धनखड़