उन्नाव : सदर में सरेशाम गोलियां चलने से मचा हड़कंप, गोली लगने से एक की मौत, एक घायल

उन्नाव : सदर में सरेशाम गोलियां चलने से मचा हड़कंप, गोली लगने से एक की मौत, एक घायल

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली की किला चौकी क्षेत्र शनिवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। दो पक्षों के बीच हुए गोलीकांड में दो लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल लाए गए घायलों में एक की मौत हो गई। सरेशाम हुई इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक भी जिला …

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली की किला चौकी क्षेत्र शनिवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। दो पक्षों के बीच हुए गोलीकांड में दो लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल लाए गए घायलों में एक की मौत हो गई।

सरेशाम हुई इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंच कर हालातों का जायजा लेते नजर आए। मृतक एकलाख (45) पुत्र अनवर मोहम्मद निवासी तालिब सराय थाना कोतवाली सदर बताया जा रहा है। दूसरे पक्ष से घायल युवक शेरू बताया जा रहा है।

खास बात यह है कि ये घटना शहर के उस इलाके में घटित हुई है। जहां इन दिनों गुरुवार से शुक्रवार दो दिनों तक चौकसी के दावों से शांति व्यवस्था बरकरार रखने का दम पुलिस की तरफ से भरा जा रहा था। गोलीकांड के बाद एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार भी देर रात जिला अस्पताल में नजर आए।

एसपी दिनेश त्रिपाठी में मीडिया से मुखातिब होते हुए एकलाख और शेरू के बीच हुए विवाद की बात स्वीकारते हुए धारदार हथियार से हत्या की बात कही है। बातचीत के दौरान उन्होंने फायरिंग की स्वीकारोक्ति भी की है।

यह भी पढ़ें –कानपुर गोलीकांड: दो साल बाद बरामद हुई विकास दुबे की स्कार्पियो, छानबीन में जुटी पुलिस

ताजा समाचार

लखनऊ : ब्यूटीशियन की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या में तीनों आरोपी गए जेल
आत्मघाती कदम : मदरसा में नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
MI vs CSK IPL : रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने दमदार पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया
प्रयागराज : निविदा की शर्तों को आम जनता के हितों के दृष्टिकोण से निर्धारित किया जाना आवश्यक
स्पा सेंटर में पकड़ी गईं छह थाई युवतियां : लुलु मॉल के पीछे चल रहे सेंटर में बिना वर्क वीजा काम कर रही थीं विदेशी युवतियां
दबंगों का दुस्साहस : रुपये के विवाद में घर में घुसकर युवती का सिर फोड़ा, बचाने आए भाई-भाभी को भी पीटा