बहराइच: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया जन जागरूकता अभियान

बहराइच: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया जन जागरूकता अभियान

नानपारा/बहराइच। शहर के घंटाघर में नगर पालिका बहराइच और नानपारा में पॉलिथीन के प्रतिबंध और उसके प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। बहराइच नगर पालिका की ओर से बुधवार को शहर के घंटाघर पार्क में सिंगल यूज …

नानपारा/बहराइच। शहर के घंटाघर में नगर पालिका बहराइच और नानपारा में पॉलिथीन के प्रतिबंध और उसके प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। बहराइच नगर पालिका की ओर से बुधवार को शहर के घंटाघर पार्क में सिंगल यूज पॉलिथीन के एकत्रीकरण और उसके प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक सदर अनुपमा जायसवाल रहीं। अध्यक्षता अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने की। विधायक और ईओ ने लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद घंटाघर के सौंदर्यीकरण की जानकारी ली। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि वैभव जैन, केके सक्सेना समेत अन्य शामिल रहे। उधर नानपारा नगर पालिका परिषद की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहिद राजू की अगुवाई में कर्मचारियों ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली।

नगर क्षेत्र के मॉल, बस स्टॉप कतरनिया तिराहा समेत अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही एक जुलाई से पूरी तरह से पॉलिथीन के प्रतिबंध और उसके प्रयोग पर होने वाले सजा, जुर्माना के बारे में बताया गया। इस दौरान मोबीन, एहसान वारिस, अजय गुप्ता, अरशद सिद्दीकी, गंगा प्रताप सिंह, राज किशोर दीक्षित, विद्या प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छिड़ी मुहिम, सड़कों पर उतरे अफसर

ताजा समाचार

25 अप्रैल का इतिहासः आज के दिन ही पहली बार कलरफूल हुआ दूरदर्शन, दिल्ली दिल्ली में रंगीन प्रसारण से की शुरूआत
IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन