अयोध्या: अभियान को लेकर रोस्टर से होगी सफाई, तैयारी शुरू

अयोध्या: अभियान को लेकर रोस्टर से होगी सफाई, तैयारी शुरू

अयोध्या। संचारी रोगों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए तैयारियों के सम्बन्ध में निगम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह ने अध्यक्षता की। शासन के निर्देश पर संचारी रोगों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए दो अभियान चलाने जाने हैं। एक अभियान पहली जुलाई से …

अयोध्या। संचारी रोगों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए तैयारियों के सम्बन्ध में निगम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह ने अध्यक्षता की। शासन के निर्देश पर संचारी रोगों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए दो अभियान चलाने जाने हैं। एक अभियान पहली जुलाई से दूसरा 16 से शुरू होगा।

अभियान के तहत 31 जुलाई तक रोस्टर के अनुसार वार्डों और विस्तारित क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जायेगा। अभियान में प्रथम पाली में नालियों की सफाई व नालियों में एन्टीलार्वा का छिड़काव और द्वितीय पाली में फॉगिंग का कार्य कराया जायेगा।

इसमें निकाय का विशेष कार्यदल, जिसमें निकाय के अधिकारी/कर्मचारी व कूड़ा उठाने वाले वाहन, मशीन व अन्य उपकरणों व स्वास्थ्य विभाग की विसंक्रमण गैंग शामिल रहेगा। वहीं वर्तमान में डेंगूू के मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान व एन्टीलार्वा का सघन अभियान चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सभासदों की मांग पर गोसाईगंज नगर पंचायत ने तमसा नदी में सफाई के लिये उतारी मशीन

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में