माता-पिता के प्रति सम्मान संस्कार की धरोहर: आईजी

अमृत विचार, अयोध्या। रविवार को फादर्स-डे के अवसर पर तीन वरिष्ठ नागरिकों को पिताश्री सम्मान से नवाजा गया। एक होटल में अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि आईजी जोन कवीन्द्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कारों का बोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि …
अमृत विचार, अयोध्या। रविवार को फादर्स-डे के अवसर पर तीन वरिष्ठ नागरिकों को पिताश्री सम्मान से नवाजा गया। एक होटल में अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि आईजी जोन कवीन्द्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कारों का बोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता के प्रति सम्मान हमारे संस्कार की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हम आज जो कुछ भी है अपने माता-पिता के कारण इसलिए उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।
आयोजक संजय महेन्द्रा ने कहा कुछ युवा माता पिता को ऐसे समय छोड़ देते हैं जब उन्हें उनकी आवश्यकता होती है। ऐसे कार्यक्रम उन्हें माता पिता के प्रति सम्मान को याद दिलाना है। इस अवसर पर आईजी ने प्रीतम सिंह वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष, रामबहल पूर्व प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और प्रकाश कुमार गुप्ता प्रभारी कार्यालय श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को पिताश्री सम्मान से सम्मानित किया।
अध्यक्षता साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एच बी सिंह ने की। डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. सीताराम अग्रवाल, डॉ. अभय कुमार सिंह, सूर्यकांत पांडेय, मीनू कपूर, एकता टंडन, रविंद्र साहनी, रितु राठौर, कामिनी टंडन समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संयोजक डीएन वर्मा ने किया।
पढ़ें-फादर्स डे पर चेतेश्वर पुजारा-हरभजन सिंह का भावुक पोस्ट, रोहित शर्मा बोले- मेरी बेटी, मेरी दुनिया