मुरादाबाद : ‘रन फॉर शक्ति मैराथन में भाग लें महिलाएं’

मुरादाबाद : ‘रन फॉर शक्ति मैराथन में भाग लें महिलाएं’

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को होने वाली रन फॉर शक्ति मैराथन को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित इस मैराथन को सफल बनाने के लिए एक ओर जहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जनता से अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेलिब्रेटी से भी इस अभियान में अधिक से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को होने वाली रन फॉर शक्ति मैराथन को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित इस मैराथन को सफल बनाने के लिए एक ओर जहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जनता से अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेलिब्रेटी से भी इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील कराई जा रही है।

पुलिस की ओर से मिशन नारी सशक्तिकरण अभियान को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 28 मई की रात 10 बजे महिलाओं की मैराथन का आयोजन किया गया है। मैराथन इंपीरियल तिराहे से पीलीकोठी चौराहे तक होगी। मैराथन में जिले भर की महिलाएं भाग लेंगी। मैराथन में महिलाओं को अधिक जोड़ने के लिए एक लिंक जारी किया गया है। इस पर क्लिक करके फॉर्म रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्रिकेटर पीयूष चावला, अभिनेता लोकेश तिलकधारी और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता और धावक जैनुल आबेदीन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि वह रन फॉर शक्ति मैराथन में भाग लेकर नारी सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा पांडे और एआरटीओ (प्रशासन) छवि सिंह चौहान ने महिलाओं से अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मैराथन के मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन राजकुमार होंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘सड़क से पारदर्शी तरीके से हटे अतिक्रमण’