COVID-19: दक्षिण कोरिया में कोरोने के 19298 नए मामले दर्ज, जानिए संक्रमितों की संख्या

COVID-19: दक्षिण कोरिया में कोरोने के 19298 नए मामले दर्ज, जानिए संक्रमितों की संख्या

सोल। दक्षिण कोरिया कोविड-19 के 19,298 कोविड -19 के नए मामले दर्ज किये जाने के बाद कुल संक्रमितों को आंकडा 1,79,57,697 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार, रोज आने वाले मामलो के हिसाब से पिछले दिन यह आकड़ा 23,462 का था जबकि …

सोल। दक्षिण कोरिया कोविड-19 के 19,298 कोविड -19 के नए मामले दर्ज किये जाने के बाद कुल संक्रमितों को आंकडा 1,79,57,697 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार, रोज आने वाले मामलो के हिसाब से पिछले दिन यह आकड़ा 23,462 का था जबकि एक सप्ताह पहले यह संख्या 25,425 थी।

नए मामलों में, 24 विदेशों से आये हुए है , कुल मिलाकर संख्या 32,511 हो गयी है । गंभीर संक्रमित मरीजो की संख्या पिछले दिन की तुलना में 6 घटकर 229 रह गयी। अब तक 54 और मौतों की पुष्टि की गई, जिससे इस रोग से मरने वालों की संख्या 23,965 हो गई।

यहां मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है। कोविड -19 टीकों की दोनो खुराक लेने वालों की संख्या 44,569,425 है जो कुल आबादी का 86.9 प्रतिशत है। इसी तरह 33,262,827 लोगों ने बूस्टर डोज ली है जो कुज आबादी का 64.8 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें:- ईंधन पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को कम करे तेलंगाना सरकार: भाजपा