आजमगढ़ : पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत यादव की बढ़ीं मुश्किलें, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति हुई कुर्क

आजमगढ़ : पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत यादव की बढ़ीं मुश्किलें, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति हुई कुर्क

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिल प्रशासन ने गुरुवार को पूर्व सांसद रमाकांत यादव की जमीन कुर्क कर ली, जिसकी बाजार कीमत 15 लाख रुपये बतायी जा रही है। आजमगढ़ जिला प्रशासन ने जिले की फूलपुर विधानसभा सीट से सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के भाई एवं पूर्व सांसद उमाकांत यादव की 15 …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिल प्रशासन ने गुरुवार को पूर्व सांसद रमाकांत यादव की जमीन कुर्क कर ली, जिसकी बाजार कीमत 15 लाख रुपये बतायी जा रही है। आजमगढ़ जिला प्रशासन ने जिले की फूलपुर विधानसभा सीट से सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के भाई एवं पूर्व सांसद उमाकांत यादव की 15 लाख रुपए से अधिक कीमत वाली जमीन को कुर्क कर दिया है।

प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज ने अवैध तरीके से संपत्ति करने के आरोपी पूर्व सांसद उमाकांत यादव की 1.1 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क करने का आदेश बीते 9 मई 2022 को दिया था। आदेश के अनुपालन में गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फूलपुर क्षेत्र ग्राम पूरा कतवारु में 15 लाख रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की।

कुर्क संपत्तियों पर प्रशासन ने लगाये बोर्ड

आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 9 मई को धारा-14 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 1 करोड़ 1 लाख, 81 हजार 500 की संपत्ति कुर्क किये जाने का आदेश संबंधित कई थाना प्रभारी को निर्देशित किया था। इसी क्रम में आज तहसीलदार फूलपुर व सरायमीर तथा थाना प्रभारी फूलपुर, दीदारगंज व सरायमीर इन संपत्तियों को कुर्क करने में लगे थे।

इन संपत्तियों में अधिकतर संपत्तियां फूलपुर क्षेत्र में हैं। पुलिस ने कुल संपत्ति एक लाख, 81 हजार 500 को कुर्क कर प्रशासन को सुपुर्द किया। वहीं, प्रशासन की टीम ने मुनादी कर कुर्क संपत्तियों पर बोर्ड लगाये। वहीं अन्य भूखंड पर भी कार्रवाई किए जाने की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: भू माफिया की जब्त हुई लाखों की संपत्ति, डीएम ने दिया कुर्क करने का आदेश

ताजा समाचार

IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन
Lucknow fire incident : झुग्गी बस्ती में लगी आग, 40 झोपड़ी जलकर राख, दमकल की 12 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू