बरेली: वैक्सीनेशन केंद्र पर पेयजल व्यवस्था नहीं, इमरजेंसी से व्हील चेयर गायब

बरेली: वैक्सीनेशन केंद्र पर पेयजल व्यवस्था नहीं, इमरजेंसी से व्हील चेयर गायब

बरेली,अमृत विचार। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. दीपक ओहरी ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्हें कई खामियां मिलीं। उन्होंने कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए। वह कर्मचारियों की उपस्थिति देखने के बाद रवाना हो गए। टीबी वार्ड की व्यवस्थाएं देखने के बाद एडी कोविड वैक्सीनेशन …

बरेली,अमृत विचार। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. दीपक ओहरी ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्हें कई खामियां मिलीं। उन्होंने कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए। वह कर्मचारियों की उपस्थिति देखने के बाद रवाना हो गए। टीबी वार्ड की व्यवस्थाएं देखने के बाद एडी कोविड वैक्सीनेशन केंद्र पहुंचे, जहां केंद्र पर सन्नाटा था। रजिस्टर चेक करने के बाद पेयजल सुविधा की जानकारी ली तो स्टाफ संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

एडी हेल्थ सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में गए, जहां पर व्हीलचेयर नहीं होने से नाराजगी जताई। कारण पूछा तो कर्मचारी नहीं बता सके। वहां भर्ती मरीजों से बात की और पूछा कि इलाज कैसा मिल रहा है तो मरीजों ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद वह पेईंग वार्ड, ओपीडी, और पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। बाद में मरीजों को जा रहे खाने की भी गुणवत्ता जांची।

गुणवत्ता ठीक होने पर वह दूसरे अस्पताल में टीबी वार्ड की ओर चले गए। वहां पर गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। संबंधित अधिकारियों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। कहा कि अभी तत्काल प्रभाव से यहां पर सफाई होनी चाहिए। बाद में दीपक ओहरी ने स्टाफ नर्स को हर दिन ऑक्सीजन की सप्लाई जांचने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में सफाई करने को निर्देशित किया। एडी हेल्थ ने बताया कि कोई भी कर्मचारी अनुपस्थिति नहीं था। सफाई के लिए निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पैथोलॉजी लैब में हो गया वॉयल का टोटा, मरीज परेशान