हल्द्वानी: जाने कब ठीक होंगे नलकूप, जान निकाल रही धूप…

हल्द्वानी: जाने कब ठीक होंगे नलकूप, जान निकाल रही धूप…

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान के तीनों नलकूप अभी सुधर नहीं पाए हैं। इस वजह से करीब 30 हजार की आबादी पानी संकट के कारण धूप में टैंकरों के पीछे दौड़ रही है। तपिश भरी गर्मी में पानी ढोने को मजबूर है। चिलचिलाती गर्मी में बढ़ती इन दुश्वारियों से लोग तंग आने लगे हैं। शहर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान के तीनों नलकूप अभी सुधर नहीं पाए हैं। इस वजह से करीब 30 हजार की आबादी पानी संकट के कारण धूप में टैंकरों के पीछे दौड़ रही है। तपिश भरी गर्मी में पानी ढोने को मजबूर है। चिलचिलाती गर्मी में बढ़ती इन दुश्वारियों से लोग तंग आने लगे हैं।

शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी के नलकूप की मोटर 30 अप्रैल को खराब हो गई थी। इसके बाद एक मई को कमुलवागांजा गौड़ और दो मई को नीलियम कॉलोनी का नलकूप ठप हो गया। विभाग के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी और कमुलवागांजा गौड़ के नलकूप की मोटर फुंकी है। जबकि नीलियम कॉलोनी के नलकूप की मोटर जाम हो गई। तीनों ही मोटरों को सुधारने का काम तो चल रहा है, लेकिन अभी तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। इन नलकूपों से करीब 30 हजार की आबादी को पानी दिया जाता है, जोकि इन दिनों टैंकरों पर निर्भर हैं।

नहीं सुधरी व्यवस्था तो जलसंस्थान में देंगे धरना
हल्द्वानी। गौजाजाली क्षेत्र की कई कॉलोनियों के तमाम ऐसे घर हैं, जहां पानी की सप्लाई हर दिन प्रभावित रहती है। वहां के रोषित लोगों ने सुधार न होने पर जल संस्थान परिसर में आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्रीय पार्षद गुड्डू वारसी ने बताया कि हर रोज की इस समस्या से तंग आने पर अधिशासी अभियंता से बात की थी। पता चला है कि इंदिरानगर का वॉल मनमानी करते हुए खोल लिया जाता है। इससे भी व्यवस्था गड़बड़ा रही है। कोई सिस्टम तैयार नहीं होता है अब उग्र आंदोलन होगा।

तीनों ही नलकूपों की मोटर को जल्द ही ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। त्योहार के चलते विलंब हुआ है। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

– एसके श्रीवास्तव, ईई, जल संस्थान

ताजा समाचार

वोडाफोन आइडिया की 5G सेवाओं का विस्तार, अब पटना और चंडीगढ़ में भी उपलब्ध
IPL 2025: केकेआर और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच होगी सीजन की पहली भिड़ंत, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी
पहलगाम हमला: खड़गे ने सर्वदलीय बैठक में PM मोदी के शामिल ने होने पर उठाए सवाल, कहा- बात तो बड़ी बड़ी करते हैं, लेकिन...
हमें लोगों से पैसे की जरूरत नहीं है... पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवार ने की चंदा जुटाने के अभियान की निंदा, दर्ज कराई शिकायत
जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए बाजी लगाएंगे भारत के 21 मुक्केबाज, देश के हाथ अब तक लगे 43 पदक
Akshaya Tritiya 2025: इस अक्षय तृतीया पर मथुरा जाने का प्लान, तो पढ़ लें बांकेबिहारी मंदिर की एडवाइजरी