Ballia Paper Leak: यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, विद्यालय प्रबंधक गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के द्वारा संचालित 12वीं कक्षा की बोर्ड एग्जाम का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने प्रबन्धक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पुलिस ने अंग्रेजी का प्रश्न पत्र …
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के द्वारा संचालित 12वीं कक्षा की बोर्ड एग्जाम का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने प्रबन्धक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पुलिस ने अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक मामले में आरोपित पंडित हरिहर बाबा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवधराज पांडेय को शनिवार को सिसवार राघोपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।
24 जिलों में रद्द हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडियेट परीक्षा में पिछली 30 मार्च को अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने वारदात के मास्टर माइंड समेत 50 लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले यह पेपर 24 जिलों में रद्द कर दिए गया था। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया था।
पढ़ें-स्वतंत्र देव सिंह ने अफसरों को लगाई फटकार, कहा- पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात