अयोध्या: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तेज किया चेकिंग अभियान, निशाने पर बकायेदार

अयोध्या: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तेज किया चेकिंग अभियान, निशाने पर बकायेदार

अयोध्या। भीषण गर्मी के बीच मध्यांचल विघुत वितरण निगम ने भी अपना चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। निगम के निशाने पर अब एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार आ गए हैं जो बार-बार चेतावनी के बाद भी बिजली बिल नहीं जमा कर रहे हैं, जिससे भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसी …

अयोध्या। भीषण गर्मी के बीच मध्यांचल विघुत वितरण निगम ने भी अपना चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। निगम के निशाने पर अब एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार आ गए हैं जो बार-बार चेतावनी के बाद भी बिजली बिल नहीं जमा कर रहे हैं, जिससे भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मध्यांचल विघुत वितरण निगम के एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए भी नियमित चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा वे सरकारी विभाग भी चिन्हित किए जा रहे हैं जो तीन लाख से ऊपर के बकायेदार हैं। इसे लेकर भी शीघ्र निगम की ओर से जिला प्रशासन से वार्ता के बाद अभियान चलाया जाएगा।

शुक्रवार को विभाग की ओर से सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के गुप्तार घाट फीडर और रोडवेज फीडर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एक लाख के ऊपर के विद्युत बिल के बकायेदारों की लाइन काटी गई। वहीं नियावा और लालबाग विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में भी बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की गई।

निगम के अनुसार शुक्रवार को कुल 68 बिजली कनेक्शन चेक किए गए और 31 लोगों के कनेक्शन बकाया होने पर काटे गए। निगम के मुताबिक शासन के निदेर्शानुसार विद्युत चोरी रोकने और बड़े विद्युत बिल बकायेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: विघुत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

ताजा समाचार

गुजरात: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत
NHAI Toll Tax Hike: रात 12 बजे से हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ा...वाहन चालकों को देना होगा अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए- पूरी लिस्ट
मुंबई बम धमाका कांड: कोर्ट ने 32 साल बाद टाइगर मेमन की संपत्ति केंद्र को सौंपने का दिया आदेश
लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा, ओम बिरला ने जताई नराजी, कार्यवाही स्थगित
संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC ने किया इनकार 
शाहजहांपुर: अब कॉलोनी में बिजली कनेक्शन के नाम पर नहीं हो पाएगी धांधली, नया शुल्क लागू