अयोध्या: श्रद्धा के साथ मनाया गया प्रभु चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव, कायस्थ समाज की महिलाएं रहीं मौजूद

अयोध्या। भगवान धर्म हरि चित्रगुप्त मंदिर में प्रभु चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन के तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्राकट्य उत्सव पर प्रात: मंगला आरती हुई। इसके बाद प्रभु चित्रगुप्त का अभिषेक महापूजन वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर दूध से अभिषेक किया गया। प्राकट्य …
अयोध्या। भगवान धर्म हरि चित्रगुप्त मंदिर में प्रभु चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन के तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्राकट्य उत्सव पर प्रात: मंगला आरती हुई। इसके बाद प्रभु चित्रगुप्त का अभिषेक महापूजन वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर दूध से अभिषेक किया गया। प्राकट्य उत्सव पर कायस्थ समाज की महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहीं।
उपाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव व महिला अध्यक्ष पल्लवी वर्मा और राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे। राष्ट्रीय महामंत्री बीपी श्रीवास्तव मुख्य संयोजक केके श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवती श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष वीरेश श्रीवास्तव पूजन में सहभागी रहे।फाउंडेशन के कायस्थ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ भी मंदिर परिसर में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, कमलेश श्रीवास्तव, वीपी श्रीवास्तव ने अपने सभी सहयोगियों के दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। संचालन केसी श्रीवास्तव ने किया। कमलेश श्रीवास्तव ने कहा फाउंडेशन गैर राजनीतिक संगठन है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने कहा समाज को एकत्रित होकर काम करना होगा।
कायस्थ धर्म सभा अयोध्या के अध्यक्ष सतीश सहाय, उपाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, वीपी श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद श्रीवास्तव, अरुण, नरेंद्र बहादुर खरे, अभिषेक श्रीवास्तव समेत कई जिलों से आए समाज के लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: राज्यपाल के ओएसडी ने कृषि विवि का किया भ्रमण, नई शिक्षा नीति व गुणवत्ता बढ़ाने पर हुआ मंथन