अयोध्या: नगर विकास मंत्री ने महापौर से किया वर्चुअल संवाद, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अयोध्या: नगर विकास मंत्री ने महापौर से किया वर्चुअल संवाद, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अयोध्या। सूबे के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगरीय विकास को लेकर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और निगम अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। मंत्री ने नागरिक सुविधाओं में निरन्तर वृद्धि किये जाने व शहर को सुन्दर बनाये जाने के लिए 12 सूत्रीय बिन्दुओं पर विशेष अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध …

अयोध्या। सूबे के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगरीय विकास को लेकर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और निगम अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया।

मंत्री ने नागरिक सुविधाओं में निरन्तर वृद्धि किये जाने व शहर को सुन्दर बनाये जाने के लिए 12 सूत्रीय बिन्दुओं पर विशेष अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की। जिसके तहत सड़कों की मानक के अनुरूप लेन पेंटिंग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग आदि की मार्किंग के कार्य पर जोर दिया। इसके अलावा बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए जंक्शन इंप्रूवमेंट का कार्य को बढ़ाने और वायु प्रदूषण रोकथाम मानक के अनुरूप करने के लिए सड़कों के किनारे पौधरोपण कराए जाने पर जोर दिया।

वर्चुअल संवाद में नगर विकास मंत्री ने वर्टिकल गार्डन का विकास, निर्माणाधीन एवं अविकसित पार्कों का विकास, शहर के प्रमुख स्थलों पर म्यूरल पेंटिंग एवं थीम के अनुरूप वॉल पेंटिंग के कार्य को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने शहर के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर सायं काल 4 से 8 बजे तक विशेष सफाई कार्य के निर्देश दिए।

मुख्य नालों में दुर्गंध को लेकर उन्होंने बायोरेमेडीएशन फाइटोरीमेडिएशन कराने जाने के निर्देश भी दिए। वर्षा ऋतु से पूर्व विशेष अभियान चलाकर नाले एवं नालियों की सफाई और सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय के विकास पर बल दिया। वर्चुअल संवाद के बाद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा नाला सफाई अभियान का शुभारम्भ महात्मा गांधी वार्ड के जलकल अमानीगंज से किया गया।

महापौर ने कहा अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित किये जाने के बाद निगम पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा 12 सूत्रीय बिन्दुओं पर भी विशेष अभियान का क्रियान्वयन भी प्राथमिकता पर किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, शशि भूषण राय, सहायक नगर आयुक्त हरिश्चन्द्र सिंह, अंकिता शुक्ला, क्षेत्रीय पार्षद दिनेश मौर्य, महाप्रबन्धक (जल) महेशचन्द्र आजाद, जोनल सेनेटरी अधिकारी क्षितिज मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजयेन्द्र वर्मा, देवी प्रसाद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-आगरा: दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम करना पड़ा भारी, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रेमी का जिम