उपराष्ट्रपति के अयोध्या दौरे से पहले डीआरएम ने किया रेल मार्ग का निरीक्षण, 15 अप्रैल को पहुंचेंगे वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति के अयोध्या दौरे से पहले डीआरएम ने किया रेल मार्ग का निरीक्षण, 15 अप्रैल को पहुंचेंगे वेंकैया नायडू

अयोध्या। उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने गुरुवार को यहां पहुंचकर रेल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वेंकैया नायडू की लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी तक की रेल यात्रा प्रस्तावित है। सुरक्षा को लेकर लखनऊ से अयोध्या तक रेल मार्ग का निरीक्षण किया गया है। …

अयोध्या। उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने गुरुवार को यहां पहुंचकर रेल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वेंकैया नायडू की लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी तक की रेल यात्रा प्रस्तावित है। सुरक्षा को लेकर लखनऊ से अयोध्या तक रेल मार्ग का निरीक्षण किया गया है। अब अयोध्या से बनारस तक का निरीक्षण रेल मार्ग का किया जाएगा।

अयोध्या रेलवे स्टेशन के निमार्णाधीन भवन पर बातचीत के दौरान डीआरएम ने कहा कि 15 अप्रैल को उपराष्ट्रपति का दौरा प्रस्तावित है। उससे पहले रेलवे स्टेशन संबंधित तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। हालांकि, निमार्णाधीन भवन में काम चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से जो भी आवश्यकता होंगी वह पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि रेलवे का कार्य मात्र उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की ट्रेन को लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से बनारस तक ले जाना है। इसके अलावा उपराष्ट्रपति के स्थानीय कार्यक्रमों को राज्य सरकार ही तय करेगी।

15 अप्रैल को अयोध्या पहुचेंगे उपराष्ट्रपति

सूत्रों की मानें तो उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत सत्कार होगा और उसके बाद रामलला व हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन पूजन करेंगे। संभवता संतों से भी मुलाकात प्रस्तावित है। तकरीबन 2:30 बजे वह काशी के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-खशोगी हत्याकांड: तुर्की ने खशोगी की हत्या के आरोपी सऊदी अरब के खिलाफ मुकदमा स्थगित किया