अयोध्या: नौ मई को मुख्यमंत्री योगी करेंगे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की ओर से गुप्तारघाट स्थित सरयू नदी के किनारे स्थापित राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी नौ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह जानकारी रविवार को यहां परिषद के सदस्य राजेश …
अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की ओर से गुप्तारघाट स्थित सरयू नदी के किनारे स्थापित राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी नौ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह जानकारी रविवार को यहां परिषद के सदस्य राजेश कुमार सिंह की ओर से दी गई।
उन्होंने बताया कि संघर्षों के बाद सरयू के किनारे महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है। महाराणा प्रताप की जयंती नौ मई को प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उन्होंने बताया नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री से मिल उन्हें आमंत्रण दे दिया गया है। उन्होंने बताया अनावरण समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह और न्यायमूर्ति रणाविजय सिंह के मंडल और जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर नगर में एक जुलूस भी निकाला जायेगा। गुरुप्रसाद सिंह, चन्द्रदेव सिंह, चन्दन सिंह, अम्बरीश सिंह, अमरनाथ सिंह, संतोष सिंह भूपेन्द्र सिंह, सुनील सिंह , दिनेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अनिल सिंह, अरुण कुमार सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-एटीएस ने ‘राजस्थान आतंकी मॉड्यूल’ मामले तीन को किया गिरफ्तार