अयोध्या: शासन ने बदली तैनाती व्यवस्था, 5 हजार की आबादी पर बनेगा एक क्लस्टर

अयोध्या। शासन ने पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत अधिकारी की तैनाती व्यवस्था में परिवर्तन किया है। इसके तहत ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर ग्राम विकास अधिकारी तक को अब मनचाही ग्राम पंचायतें नहीं मिलेंगी। न ही किसी का राजनीतिक दबाव भी उच्चाधिकारियों को इस संबंध में झेलना होगा। प्रदेश सरकार ने इस ओर …
अयोध्या। शासन ने पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत अधिकारी की तैनाती व्यवस्था में परिवर्तन किया है। इसके तहत ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर ग्राम विकास अधिकारी तक को अब मनचाही ग्राम पंचायतें नहीं मिलेंगी। न ही किसी का राजनीतिक दबाव भी उच्चाधिकारियों को इस संबंध में झेलना होगा। प्रदेश सरकार ने इस ओर बेहद कारगर कदम उठाया है। ग्राम विकास अधिकारियों व सचिवों को अब संख्या में ग्राम पंचायतें नहीं मिलेंगी बल्कि उनको ‘क्लस्टर’ दिए जाएंगे। एक सचिव को एक क्लस्टर दिया जाएगा। जिसमें अधिकतम 5000 की आबादी होगी।
शासन ने किसी के निलंबन अथवा लंबे अवकाश की स्थिति में दूसरा क्लस्टर दिए जाने की सहूलियत दी है। दूसरा क्लस्टर भी पास वाला होगा और आवंटन से पहले इस क्लस्टर का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। जबकि सचिव को एक ही क्लस्टर आवंटित होगा। जिसमें किसी दूसरे ब्लाक अथवा दूर-दराज की ग्राम पंचायतें शामिल नहीं होंगी।
आबादी सीमा में आसपास के गांव ही एक क्लस्टर में लिए जाएंगे। एक जगह पंचायतें होने से सचिवों को अन्य ग्राम पंचायतों में तैनाती होने व जाने का बहाना नहीं चलेगा। क्लस्टर में रोज उपस्थिति दर्शानी होगी। गौरतलब है कि जिले में अधिकांश सचिवों के पास बड़ी ग्राम पंचायतें है तो कई के पास दूर-दराज की भी हैं। शासन की इस नई व्यवस्था के तहत जिले में क्लस्टर बनाए जा चुके हैं।
सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि सचिवों को क्लस्टर आवंटित किए जाने की तैयारी पूरी है। इस बाबत डीपीआरओ को निर्देशित किया गया है। जिले का तैनाती चार्ट सचिवों को क्लस्टर आवंटित कर दिए जाएंगे।
जिले में ग्राम पंचायत सचिव व क्लस्टर
जनपद में कुल 835 ग्राम पंचायतें हैं। जहां ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी यानी सचिव को मिलाकर इनकी कुल संख्या 345 है। बताया जाता है कि पहले चरण में 240 क्लस्टर बनाए जायेगे। उसके बाद अन्य क्लस्टर तय किए जाएंगे।
पढ़ें-US सांसद ने यूक्रेन पर रूस और अमेरिका के बीच शांति प्रयासों के लिए मोदी की प्रशंसा की