बरेली: अप्रैल से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा तापमान, दो दिनों बाद और होगी भीषण गर्मी

बरेली, अमृत विचार। अप्रैल का महीना शुरू होने से पहले ही गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी से बेहाल लोगों ने अभी से एसी और कूलर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बरेली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि यह तापमान अब …
बरेली, अमृत विचार। अप्रैल का महीना शुरू होने से पहले ही गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी से बेहाल लोगों ने अभी से एसी और कूलर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बरेली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि यह तापमान अब हर दिन धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में यह तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
धूप से बचने के लिए कहीं छाता, तो कहीं चुन्नी ओढ़कर निकलीं
शुक्रवार को सुबह से ही सूरज की तपन खासी महसूस हो रही थी। दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और लोगों के पसीने छूटना शुरू हो गए। वहीं, शहर की सड़कों पर निकलीं युवतियां और महिलाओं ने खुद को धूप से बचाने के लिए किसी ने छाते का इस्तेमाल किया तो कोई अपनी चुन्नी ओढ़कर धूप से बचने की कोशिश में दिखाई दीं।
इस हफ्ते कुछ इस तरह से बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहेगा। वहीं, कल यानी शनिवार को भी अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री तक होगा। मगर रविवार को तामपान में बढ़ोत्तरी होगी और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी होकर 20 डिग्री पहुंचेगा जबकि न्यूनतम तापमान 36 डिग्री ही रहेगा। हालांकि मंगलवार से गुरुवार तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री ही होगा। जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी 38 डिग्री तक पहुंचेगा।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: मानसिक मंदित लड़की से दुष्कर्म करने वाले को 25 वर्ष कैद