इटावा: तीन बदमाशों ने की दंपति से लूट, प्रधान बचाने पहुंचा तो मार दी गोली

इटावा: तीन बदमाशों ने की दंपति से लूट, प्रधान बचाने पहुंचा तो मार दी गोली

इटावा। जिले की फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में दंपति से लूट का मामला सामने आया है। जहां तीन बदमाशों ने दंपति से लूट कर विरोध करने पर प्रधान को गोली मार दी। जिस वजह से प्रधान घायल हो गया और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टर उसका इलाज …

इटावा। जिले की फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में दंपति से लूट का मामला सामने आया है। जहां तीन बदमाशों ने दंपति से लूट कर विरोध करने पर प्रधान को गोली मार दी। जिस वजह से प्रधान घायल हो गया और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।

सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे के आसपास उदयपुरा गांव के बाहर सीपू के फार्म हाउस पर प्रधान सर्वेश शाक्य को बाहर कुछ आवाजें सुनाई दीं। इस पर वो बाहर निकल कर आये तो देखा कि कुछ संदिग्ध लोग ऑटो सवार लोगों से मारपीट कर रहे थे। प्रधान ने इसका विरोध किया तो संदिग्ध बदमाशों ने प्रधान को गोली मार दी। गोली लगते ही प्रधान जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच ऑटो वाले और बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गये।

पुलिस बदमाशों की खोज में लगी हुई है। घटना स्थल पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम परीक्षण करने में जुटी हुई है। जिले की पुलिस ने प्रधान पर गोली चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पढ़ें-अयोध्या: 122 केंद्रों पर 77,741 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, नहीं उतरवाए जाएंगे जूते-मोजे

ताजा समाचार