सपा बूथ अध्यक्ष सहित परिजनों की नृशंस हत्या से दहली अमेठी, कोतवाल सहित तीन पर गिरी गाज

सपा बूथ अध्यक्ष सहित परिजनों की नृशंस हत्या से दहली अमेठी, कोतवाल सहित तीन पर गिरी गाज

अमेठी। प्रदेश में चुनाव भले ही थम गया हैं। परन्तु सपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। विदित हो कि अमेठी विधानसभा के ग्राम सभा गुंगवाछ मे जमीनी विवाद को लेकर सपा बूथ अध्यक्ष व पूर्व प्रधान सहित चार लोगो की नृशंस हत्या कर दी गयी। जिसकी …

अमेठी। प्रदेश में चुनाव भले ही थम गया हैं। परन्तु सपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। विदित हो कि अमेठी विधानसभा के ग्राम सभा गुंगवाछ मे जमीनी विवाद को लेकर सपा बूथ अध्यक्ष व पूर्व प्रधान सहित चार लोगो की नृशंस हत्या कर दी गयी। जिसकी खबर से जिले में हाहाकार मच गया। नृशंस हत्या की जानकारी पाते ही आई जी अयोध्या के पी सिंह रात्रि मे घटनास्थल पहुंचे।

अमेठी पुलिस के लचर रवैये पर कोतवाल अमेठी विनोद सिंह, हल्का दरोगा संजय सिंह व हल्का सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। वही मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिये है। मामला जमीनी विवाद व चुनावी रंजिश से जुड़ा है। घटना में पूर्व प्रधान, पिता, माता, पत्नी, बेटा और भाई को घर मे घुसकर बांके व लोहे की राड से मार दिया। जिसमें चार लोगो की मौत मौके पर हो गयी।

वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनमे दो की हालत नाजुक है। सुबह अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बृजभूषण शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के आक्रोश पर जिलाधिकारी राकेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह मौके पर पहुँचे। परजिनों की 8 मांगे माने जाने के बाद शव को जलाने को राजी हुये। शांति व्यवस्था के लिये पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर, मनोज यादव, गुरमीत सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मृतकों में संकठा प्रसाद यादव पुत्र जगदेव, हनुमान उर्फ बजरंगी यादव पुत्र संकठा प्रसाद यादव, अमरेश यादव पुत्र संकठा प्रसाद, नयका देवी पत्नी संकठा यादव की मौत हुई है।

वही राजकुमार यादव और अशोक यादव पुत्र संकठा की हालत नाजुक बताई जा रही है।मृतक के परिजन अमरजीत यादव की तहरीर पर सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करके अपराधियों के पकड़ने के लिए पांच टीम गठित करके दबिश दी जा रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार चुनावी रंजिश के चलते ग्रामसभा प्रधान आशा तिवारी ने बैठकर पूर्व प्रधान के विपक्षियों के साथ जमीन पर जबरिया निर्माण करा रही थी। जिसमें राजस्व कर्मियों व पुलिस की मिलीभगत साबित हो रही हैं।

घटना की सूचना पाते ही जिला अमेठी समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में मृतक के घर सुबह पहुँच गया, जो देर शाम शव जलने तक रुके रहे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी संगठन पूरी तरह से साथ खड़ा हैं। उनकी हर लड़ाई कन्धे से कंधा मिलाकर लड़ी जायेगी।घटना में सात आरोपियों मे ग्रामसभा प्रधान आशा तिवारी, रमाशंकर तिवारी, नितिन तिवारी, छोटू, बृजेश कुमार, अखिलेश कुमार व रामदुलारे यादव को आरोपी बनाया गया है।

प्रतिनिधि मण्डल में जिलाउपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, जिला सचिव राकेश यादव, मीडिया प्रभारी राम केवल यादव,  शिव प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, सूबेदार यादव, महेन्द्र यादव मोनू, विजयश्याम यादव दादा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव, प्रधान मुकेश यादव, बबलू  यादव, सोनू यादव, गोकुल यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: राज्यपाल व योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की दी बधाई, अखिलेश ने कही यह बड़ी बात…

ताजा समाचार

साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए बैंकों ने अवैध लेनदेन में शामिल खातों को सीज करने का मांगा अधिकार
मोदी सरकार ने साढ़े तीन साल में सहकारिता क्षेत्र में किए बड़े बदलाव, बोले अमित शाह
Health Tips: हार्मोन असंतुलन व डायबिटीज बने घातक, पुरुषों में बढ़ा रहे बांझपन, कानपुर में डॉक्टरों ने दी जानकारी
भाजपा ने कन्हैया कुमार पर प्रधानमंत्री और आरएसएस को ‘अपशब्द’ कहने का लगाया आरोप, दर्ज कराई शिकायत
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: पटाखा कारखाने में विस्फोट से आठ मजदूरों की मौत, सात अन्य घायल
अलीगढ़ : मुंडन समारोह के दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर एक मेहमान की गोली मार की हत्या