रायबरेली: शुरुआती रुझानों में रायबरेली की चार सीटों पर एनडीए को बढ़त

रायबरेली। विधान सभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में जिले की छः में से चार सीटों पर भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टी आगे चल रही है , जबकि दो सीट पर सपा को बढ़त मिली है। गुरुवार की सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय के गोरा बाजार में शुरू हुई मतगणना शुरू हुई। पुख्ता सुरक्षा …
रायबरेली। विधान सभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में जिले की छः में से चार सीटों पर भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टी आगे चल रही है , जबकि दो सीट पर सपा को बढ़त मिली है।
गुरुवार की सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय के गोरा बाजार में शुरू हुई मतगणना शुरू हुई। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हुई मतगणना का प्रारंभिक रुझान भाजपा के लिए उत्साह जनक रहा। सबसे खराब दशा कांग्रेस के गढ़ में कांग्रेस की ही है। पहले दौर की मतगणना में सदर सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ रही अदिति सिंह आगे चल रही है।
जबकि काग्रेंस से बगावत करके भाजपा से चुनाव लड़ रहे हरचंदपुर से राकेश सिंह को कांग्रेस से बड़ी चुनौती मिल रही है। उनको शुरुआत में मामूली बढ़त मिली है। उधर सरेनी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के धीरेंद्र सिंह आगे है ।इसके अलावा बछरावा से अपना दल उम्मीदवार आगे चल रहे है। उधर सलोन व ऊंचाहार विधान सभा में सपा को बढ़त मिली है।
रायबरेली अपडेट
सदर विधानसभा
बीजेपी -4227
सपा 3308
बसपा 227
कॉंग्रेस 309
हरचंदपुर विधानसभा
बीजेपी-3273
सपा 3188
बछरावा विधानसभा
अपना दल 3280
सपा 2203
कांग्रेस 1556
सलोन विधानसभा
बीजेपी 3089
ऊंचाहार विधानसभा
सपा 2957
बीजेपी 1693
बसपा 1944
कांग्रेस 520
सरेनी विधानसभा
सपा 5838
बीजेपी 5151
पढ़ें-वाराणसी: मतगणना के चलते हुआ रूट डायवर्जन, जानें ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान