अलीगढ़: महाशिवरात्रि के लिए धूमधाम से निकली कांवड़ियों की यात्रा, दर्जनों लगे शिविर

अलीगढ़। महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए पहले से कांवड़िए गंगाघाट से कांवड़ लेकर अपने घरों के आसपास के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए चल पड़े हैं। रामघाट, नरौरा घाट व नरवर घाट से गंगाजल लेकर कांवड़िए राजस्थान व मथुरा के प्रसिद्ध मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए निकल …
अलीगढ़। महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए पहले से कांवड़िए गंगाघाट से कांवड़ लेकर अपने घरों के आसपास के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए चल पड़े हैं। रामघाट, नरौरा घाट व नरवर घाट से गंगाजल लेकर कांवड़िए राजस्थान व मथुरा के प्रसिद्ध मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़े हैं। जगह-जगह लगे शिविरों व कांवड़ियों के साथ चल रहे वाहनों पर साउंड सिस्टम लगाकर भोलेनाथ के गीत बजाए जा रहे हैं। इन गानों पर कांवड़िये थिरक रहे हैं।
रामघाट रोड पर कांवड़िये बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शहर के लोग सोमवार को गंगाघाट के लिए निकलेंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो रामघाट रोड और आगरा रोड पर कांवड़ शिविर लगने शुरू हो गए हैं। जिनमें कांवड़ियों को जलपान के साथ आराम कराया जा रहा है। दूध-पेठा के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही हैं। जबकि शनिवार को रामघाट रोड पर दर्जनों की संख्या में शिविरों का कैम्प लगा हुआ है। विभिन्न सामाजिक लोग और समाजसेवी संस्थाएं शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा करेंगी।
शनिवार देर रात तक कांवड़ उठाने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगाघाट के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। इस वजह से रामघाट रोड व्यस्त हो गया है।
यह भी पढ़े-चालू वित्त वर्ष में 100 अरब डॉलर को पार कर सकता है भारत का कच्चे तेल का आयात बिल