लखनऊ: अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ भी मनीष ने किया था दुष्कर्म, सकते में पुलिस

लखनऊ: अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ भी मनीष ने किया था दुष्कर्म, सकते में पुलिस

लखनऊ। फर्जी सर्टीफिकेट छापने वाले गिरोह का सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे तो कलियुग का हैवान निकला। पुलिस जांच में पता चला है कि मनीष ने अबतक लगभग 8-10 युवतियों को छलकर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं उसने दुष्कर्म के बाद जन्मी अपनी एक सगी नाबालिग बेटी तक के …

लखनऊ। फर्जी सर्टीफिकेट छापने वाले गिरोह का सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे तो कलियुग का हैवान निकला। पुलिस जांच में पता चला है कि मनीष ने अबतक लगभग 8-10 युवतियों को छलकर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं उसने दुष्कर्म के बाद जन्मी अपनी एक सगी नाबालिग बेटी तक के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस नाबालिग व उसकी मां की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस को दुष्कर्म का शिकार हुई 8-10 अन्य युवतियों के नाम व पते की जानकारी मिली है। पुलिस इन युवतियों से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

मध्य प्रदेश से युवती को उठाकर लाया था मनीष, हो गई थी गर्भवती

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को जांच के क्रम में पता चला है कि मनीष कई वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश से एक और युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लखनऊ लाया था। यहां उसने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से उसे एक बेटी हुई, कई वर्ष बाद उसने अपनी उसी सगी  नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया। अमीनाबाद प्रभारी निरीक्षक बृजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस इन दुष्कर्म पीड़ित मां और बेटी का पता लगा रही है।

फर्जी सर्टीफिकेट बनाने के मामले में पकड़ा गया है सरगना

याद रहे कि 11 फरवरी के अमीनाबाद पुलिस ने शिवाजी रोड में फर्जी सटीफिकेट और अंकप्रमाण पत्र छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे समेत पांच को गिरफ्तार किया था। जब मनीष के संदर्भ में पुलिस ने उसकी पत्नी से पूछताछ की तो पत्नी ने बताया कि मनीष पढ़ाने-लिखाने व नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे मध्य प्रदेश के सागर जिले से छह वर्ष पूर्व लखनऊ लाया था और छह वर्ष से वह उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा है।

दुष्कर्म से उसे चार माह की बेटी भी है। मनीष कई और युवतियों के साथ भी दुष्कर्म कर चुका है। पत्नी का बयान दर्ज करने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मनीष के खिलाफ मानव तस्करी के बिन्दु पर भी जांच शुरू की।

मानव तस्करी गिरोह भी चलाता था मनीष, मध्य प्रदेश की सप्लायर गिरफ्तार

अमीनाबाद थाना प्रभारी बृजेश द्विवेदी ने बताया कि मनीष फर्जी सर्टीफिकेट छापने के गिरोह के साथ-साथ, लूट गिरोह व मानव तस्करी गिरोह भी चलाता था। पुलिस ने मनीष को लड़कियां सप्लाई करने वाली गिरोह की एक सदस्या श्यामा दासी को लाटूश रोड के हीवेट तिराहा से गिरफ्तार किया है। श्यामा दासी मूल रूप से मध्य प्रदेश के दामोहा जिला के पथरिया थानांतर्गत जगथर गांव की रहने वाली है। श्यामादासी ने बताया कि वह मनीष को लड़कियां पहुंचाती थी। श्यामा दासी ने पुलिस को सप्लाई की गई 8-10 लड़कियों के नाम व पते बताए हैं।

मनीष के खिलाफ मानव तस्करी गिरोह संचालित करने के भी साक्ष्य मिले हैं। उसके गिरोह की एक सदस्या को अमीनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि मनीष बहला-फुसलाकर नाबालिगों व युवतियों को लाता था और दुष्कर्म करता था। पुलिस इन महिलाओं से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि आधिकारिक बयान दर्ज किया जा सके।

– सोमेन वर्मा, डीसीपी पश्चिम

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार