यूपी चुनाव 2022: भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने बोला हमला, कहा- सपा माफिया को बचाने के लिए लड़ रही है चुनाव

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा माफिया को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। बता दें कि राजेश्वर सिंह राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में उन्होंने …
लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा माफिया को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। बता दें कि राजेश्वर सिंह राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में उन्होंने अपना प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार में राजेश्वर सिंह का साथ उनकी 12 साल की बेटी राजलक्ष्मी सिंह भी दे रही हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने वृंदावन कॉलोनी में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जनता के पैसे का बंदरबांट करने वाले माफिया को हम जेल से बाहर ही नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी की सरकारों में सबसे अधिक पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनाने पर खर्च हुआ। वहीं बीजेपी ने लोगों को राशन, शौचालय, आवास और दवाइयां देने पर पैसा खर्च किया है. चुनाव प्रचार में राजेश्वर सिंह का साथ उनकी 12 साल की बेटी राजलक्ष्मी सिंह भी दे रही हैं.
ईडी के इस पूर्व अधिकारी ने कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि प्रदेश में माफिया का राज चलेगा या कानून का। प्रदेश फिर दंगों की आग में झुलसेगा या विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह लोग माफिया को संरक्षण देने के लिए चुनाव लड़ रही है। राजेश्वर सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका कार्यालय 24 घंटे खुला रहेगा।
यह भी पढ़ें:-इस गांव के निवासियों ने सरपंच पद के उम्मीदवारों की ली मौखिक और लिखित प्रवेश परीक्षा, 17 फरवरी को आएंगे परिणाम