UP Congress Manifesto: प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी कर जनता से किया वादा, कहा- 10 दिन के अंदर किसानों का पूरा कर्ज किया जाएगा माफ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ‘उन्नति विधान’ नाम से घोषणा पत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे बड़े मुद्दे …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ‘उन्नति विधान’ नाम से घोषणा पत्र जारी किया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई की समस्या पर हमने बहुत काम किया है। प्रियंका ने कहा कि 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। 2500 रुपए क्विंटल धान-गेहूं की खरीद होगी और गन्ना मूल्य 400 रुपए क्विंटल होगा।बिजली का बिल हाफ किया जाएगा, बकाया माफ किया जाएगा। 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे।
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो जिन परिवारों पर कोरोना से आर्थिक मार पड़ी है उन्हें 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा और 8 लाख नए पद बनाएंगे। 40 फीसदी महिलाओं को मिलेंगे। 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा।
प्रियंका ने कहा कि किसान छुट्टा पशु से बहुत परेशान हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल पर इसका समाधान किया जाएगा। जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें 3 हजार रुपए दिया जाएगा। ‘गोधन न्याय योजना’ शुरू की जाएगी और 2 रुपए किलो गोबर खरीद की जाएगी। छत्तीसगढ़ में यह योजना चल रही है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो छोटे कारोबारियों को 1 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिलेगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव दिया गया है कि आउटसोर्सिंग की जाएगी। संविदा और सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा।
कांग्रेस ने वादा किया है कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को वहां की जमीन का मालिकाना अधिकार दिया जाएगा। लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। चौकीदारों का वेतन प्रतिमाह 5 हजार रुपए किया जाएगा। शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाएगा। संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। एससी और एसटी स्टू़ट्स को केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों को गृह जिला में पोस्टिंग दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाएगा।
‘उन्नति विधान’ की खास बातें
– किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा
– 2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा
– बकाया बिजली बिल माफ होगा
– कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार
– 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, पूरा खाका तैयार है, 12 लाख सरकारी पद खाली, बीजेपी सरकार ने भर्ती नहीं की
– 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे
– कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त
– आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा
– गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा
– मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे
– ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे
– कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा
– स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे
– शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे
– एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा
– कारिगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट
– पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट
– पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे
– दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन
– मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे
पढ़ें- UP Congress Manifesto: कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी ने जारी किया ‘उन्नति विधान’ घोषणा पत्र