आज का राशिफल। 07 फरवरी, 2022

मेष किसी बड़ी समस्या का निवारण हो सकता है। किसी मित्र के यहाँ से निमंत्रण प्राप्त होगा। शोध कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आय के साथ आपके खर्च बढ़ सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। वृष आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको डिस्टर्ब …
मेष
किसी बड़ी समस्या का निवारण हो सकता है। किसी मित्र के यहाँ से निमंत्रण प्राप्त होगा। शोध कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आय के साथ आपके खर्च बढ़ सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है।
वृष
आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको डिस्टर्ब कर सकते हैं। नये कार्यों को शुरू करना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पैरों में चोंट लग सकती है। ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ेगा।
मिथुन
परिवार में अपने दायित्व के प्रति निष्ठावान रहेंगे। युवाओं को करियर की परेशानियों का समाधान मिल सकता है। जॉब में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा।
कर्क
अटकी हुई योजनायें दोबारा शुरू हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में आप भाग लेंगे। कानूनी मामलों में समझौता हो सकता है।
सिंह
मनोरंजन का भरपूर आनन्द लेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आज आप एक साथ कई काम करना पसंद करेंगे। पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों में सुधार होगा।
कन्या
कब्ज और गैस के कारण आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है। पुरानी बीमारियां दोबारा उभर के आने की आशंका है। मन में खिन्नता का भाव रहेगा। आकस्मिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं।
तुला
मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति से उत्साहित होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को लेकर प्रेम भाव बढ़ेंगे। व्यापार को लेकर यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जरूरतमन्द लोगों की आपको मदद करनी पड़ेगी। जॉब में आपको इंक्रीमेंट मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा।
धनु
राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। घनिष्ठ मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बिताएं गे। बच्चों के व्यवहार पर गर्व होगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी उत्तम है।
मकर
अपने अधिकारों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नये प्रकल्पों में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। सहकर्मी आपसे कुछ असन्तुष्ट रहेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें।
कुंभ
व्यापार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों के प्रति समर्पित रहेंगे। परोपकार में आप रुचि लेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी उपलब्धि के लिये पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है।
मीन
नियमों के पालन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। दूसरों के कार्यों में अपना मत न रखें। खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है। चापलूस लोगों से आपको नुकसान हो सकता है।