नेता जी का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता : सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के त्याग व बलिदान को देश कभी भुला नही सकता। यह बात रविवार को यहां नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह ने कही। उन्होंने कहा देश के नौनिहालों को नेता जी के जीवन गाथा से हमें परिचित कराना होगा। अध्यक्षता …
अयोध्या। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के त्याग व बलिदान को देश कभी भुला नही सकता। यह बात रविवार को यहां नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह ने कही। उन्होंने कहा देश के नौनिहालों को नेता जी के जीवन गाथा से हमें परिचित कराना होगा। अध्यक्षता करते हुए विचार केन्द्र के संयोजक शाक्ति सिंह ने बताया नगर निगम पर स्थापित प्रतिमा 1970 में नगर पालिका के तत्कालीन एजूकेशन चेयरमैन सुरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रयासो से स्थापित की गई थी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए नेता जी ने जिस तरह अपना सर्वस्य न्यौछावर कर रखा था, वह अतुलनीय है। हनुमान गढ़ी के पुजारी रामदास महाराज, धर्मेन्द्र प्रताप टिल्लू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, सपा नेता मनोज जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह, सुशील जायसवाल, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, उग्रसेन मिश्रा, सूर्यकान्त पाण्डेय ने श्रद्धा निवेदित की। इस मौके पर राष्ट्रीय विचार केन्द्र के केशव बिगुलर, वासुदेव मौर्य, गोकरण दिवेदी, देवेन्द्र मिश्र दीपू, सुनील श्रीवास्तव, वैश्य विनोद जायसवाल, अशोक बेदी, रीना दिवेदी, लता कश्यप भारती सिंह, नीरज श्रीवास्तव राजेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
गुमनामी बाबा समाधि स्थल पर याद किए गए नेताजी
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा गुप्तार घाट स्थित गुमनामी बाबा की समाधि स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। विचार केन्द्र के संयोजक- अध्यक्ष शाक्ति सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया। यहां अवधेश पाण्डेय, डॉ राकेश वशिष्ठ, विश्वंभर सिंह, डॉ शैलेन्द्र विक्रम सिंह, प्रो कृष्णा मुरारी सिंह, कृष्णा कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू‘, पीयूष रंजन, मिन्टू प्रधान, विनोद सिंह आदि ने दीपदान किया।
यह भी पढ़ें:-किम शर्मा ने इस लिएंडर पेस के साथ मनाया अपना बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर ये तस्वीरें