अयोध्या: अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के 28वें स्थापना दिवस पर ब्राह्मणों ने दिया एकजुटता पर बल

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के 28वें स्थापना दिवस पर ब्राह्मणों ने विधानसभा चुनाव में अपनी जाति के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। शुक्रवार को दर्शन नगर स्थित सूर्य कुंड पर समारोह की शुरुआत परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण शुक्ला ने भगवान परशुराम, आचार्य चाणक्य की …
अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के 28वें स्थापना दिवस पर ब्राह्मणों ने विधानसभा चुनाव में अपनी जाति के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। शुक्रवार को दर्शन नगर स्थित सूर्य कुंड पर समारोह की शुरुआत परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण शुक्ला ने भगवान परशुराम, आचार्य चाणक्य की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया।
इस दौरान ब्राह्मणों की एकजुटता पर बल दिया गया। सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा क्या कारण है कि समाज की आबादी 17% से अधिक होने के बाद भी आज हमारे समाज के विधायक की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। आज समाज को एकजुट होने का समय आ गया है।
साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील पाठक ने गोसाईगंज के विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू प्रकरण को उठाते हुए कहा कि वह कौन सी शक्तियां हैं जो गोसाईगंज विधायक की जमानत नहीं होने दे रही है क्योंकि एक ही प्रकरण में दो लोग जमानत पर बाहर हैं, जबकि खब्बू की जमानत खारिज हो गई। बसपा नेता करुणाकर पांडे ने कहा कि ब्राह्मण कभी भी जातिवादी नहीं रहा, लेकिन यदि वह एक होने की बात करता है तो इसमें क्या बुराई है।
राष्ट्रीय संरक्षक राम अनुज तिवारी ने कहा अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की स्थापना का उद्देश्य ब्राह्मणों को उनके गौरव का ज्ञान कराना व समाज में फैली हुई कुरीतियां को दूर करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर अवधेश मिश्र, पीपला पाठक, भाजपा नेता गिरीश पति त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव चतुवेर्दी ,अमरनाथ पांडे, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कांत पांडे, विनय पांडे, कांग्रेसी नेता मधु पाठक,अनिल तिवारी, करन त्रिपाठी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश तिवारी आदि ने संबोधित किया।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: आरएसएस के पूर्व संघ संचालक की कार पेड़ से टकराई, हादसे में पत्नी की मौत