Travel story: फॉरेन ट्रिप को आसान बनाते हैं ये देश, नहीं लगता यहां जानें के लिए कोई VISA

Travel Special: तनावभरे जीवन में अगर ब्रेक लेने की बात आती है तो सबसे पहले लोगों के दिलों-दिमाग में एक प्यारी सी ट्रिप का प्लॉन बनता है। एक ऐसी ट्रीप जो अपको ऑफिस की टेंशन से लेकर पर्सनल प्रॉब्लम तक सबसे आजाद कर दे। जब भी कोई ट्रिप प्लैन की जाती है, सबसे पहले अपने …
Travel Special: तनावभरे जीवन में अगर ब्रेक लेने की बात आती है तो सबसे पहले लोगों के दिलों-दिमाग में एक प्यारी सी ट्रिप का प्लॉन बनता है। एक ऐसी ट्रीप जो अपको ऑफिस की टेंशन से लेकर पर्सनल प्रॉब्लम तक सबसे आजाद कर दे। जब भी कोई ट्रिप प्लैन की जाती है, सबसे पहले अपने देश की सुंदर जगहों पर ही लोग जाने के बारे में डिस्कस करते हैं। लेकिन दिल के किसी कोने में विदेश की यात्रा करने का भी ख्वाब दबा होता है लेकिन दस्तावेजों के अनेकों झमेले में फेसने से सब बचना चाहते हैं। कई बार समय से VISA नहीं मिल पाता है या VISA फीस बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से विदेश घूमने का प्लैन अधूरा रह जाता है। अगर आपने प्लैन बनाया है तो बिल्कुल परेशान न हों आज हम आपको ऐसे सुंदर देशों के बारे में बताते हैं जहां बिना वीजा के आराम से आप घूम सकते हैं और अपने सोशल मीडिया पर सुनहरी फोटो पोस्ट कर अपनी यादें बना सकते हैं।
श्रीलंका- Sri Lanka
श्रीलंका एक ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति, सुंदर समुद्री किनारों और घने जंगलों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। दूर-दूर से लोग यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ आतो हैं। इस देश को दुनिया के सबसे सुंदर जगहों में से एक माना जाता है। यहां आप दो दिनों तक बिना वीजा फीस के घूम सकते हैं लेकिन अगर ज्यादा दिनों कि ट्रिप प्लॉन की है तो आपको वीजा फीस देनी होगी।
मालदीव– Maldives
मालदीव छोटे-छोटे खूबसूरत समुद्री किनारों के बीच में बसा है। इसको टूरिस्टों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कंट्री कहा जाता है। भारतीयों के लिए मालदीव एक बेस्ट ट्रिप चॉइस हो सकती है। भारतीय एक बार जरुर यहां की ट्रिप प्लैन करते हैं। बिना वीजा के यहां तकरीबन 30 दिनों तक रहा जा सकता है। ये देश किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के नजारे ताजिमदगी याद रहते हैं। यहां सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिलता है।
भूटान- Bhutan
भूटान एक ऐसा देश है जिसकी नैचुरल ब्यूटी दुनिया में कहीं और नहीं देखी जा सकती। यहां पर बहुत शांती पाई जाती है। यहां जाने के लिए वीजा नहीं लगेगा। इसका कारण है कि भूटान की करेंसी भारत के मुकाबले सस्ती है। खान-पान और शॉपिंग के लिहाज से भी यहां के बाजार आपको बहुत आकर्षित करेंगे। अपनी फैमली या फ्रैंड्स के साथ एक बार यहां जरुर जाएं और नैचुरल ब्यूटी को इंजोए करें।
नेपाल- Nepal
नेपाल और इंडिया में ज्यादा दूरी नहीं है। दूरी के साथ-साथ दोनों देशों के रहन-सहन, खान-पान, बोली और पहनावे में भी ज्यादा अंतर नहीं है। नेपाल एक सुंदर टूरिस्ट प्लेस है। यहां आपको काठमांडू से लेकर खूबसूरत पहाड़ियां और नेचर की सुंदरता दखने को मिलेगी। यहां घूमने के लिए न ही वीजा लगता है और न ही ज्यादा पैसा।
मकाऊ- Makau
टूरिज्म, रेस्तरां और कैसिनों के लिए फेमस एशिया का मकाऊ दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है। कैसिनों के शौकीनों के लिए ये काफी अच्छी जगह है। मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगहें पर आप घूमकर फोटो खींच सकते हैं और अपनी यादों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। रेस्तरां, चमक-धमक लाइफ-स्टाइल के साथ ही नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह बेस्ट प्लेस है।