बरेली: शाह ने सपा पर कसा तंज, बोले- इत्र व्यापारी के घर छापेमारी हुई तो ‘अखिलेश बाबू’ के पेट में मचलन होने लगी

बरेली: शाह ने सपा पर कसा तंज, बोले- इत्र व्यापारी के घर छापेमारी हुई तो ‘अखिलेश बाबू’ के पेट में मचलन होने लगी

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में शुक्रवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का समापन हुआ। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह बरेली पहुंचे। शाम को करीब 5 बजे अमित शाह त्रिशुल एयरबेस पर उतरे उसके बाद जाकर वह जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए। पटेल चौक पर आकर जन विश्वास यात्रा का समापन किया …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में शुक्रवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का समापन हुआ। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह बरेली पहुंचे। शाम को करीब 5 बजे अमित शाह त्रिशुल एयरबेस पर उतरे उसके बाद जाकर वह जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए। पटेल चौक पर आकर जन विश्वास यात्रा का समापन किया गया। जिसके बाद शाह ने यहां पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया। शाह ने अपने संबोधन में सपा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने हाल ही में हुई इत्र व्यापारी के घर छापेमारी के बारे में बताते हुए कहा कि जब कानपुर में इत्र व्यापारी के यहां हमने छापेमारी की तो अखिलेश बाबू के पेट में मचलन होने लगी। जिस पर लोगों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 08 से 10 मिनट के संबोधन के बाद वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। बरेली में नाइट स्टे के बाद सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह के पहुंचने से पहले जुटी समर्थकों की भीड़

अमित शाह बोले- मंदिर तो वहीं बनाएंगे, रोक सको तो रोक लो
लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर सपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू तुम कितना भी जोर लगा लो। मगर मंदिर तो वहीं बनाएंगे रोक सको तो रोक लो। इतना ही नहीं शाह ने बरेली के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से बरेली का मांझा मजबूत होता है। ठीक उसी तरह से बरेली का जन सैलाब भी मजबूत है। आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने 2014, 2017 और 2019 में उन्होंने भाजपा को जिताया ठीक इस बार 2022 और 2024 का चुनाव भी जिताना है। योगी और मोदी यूपी में आशीर्वाद लेने आएं है।

बाबा विश्वनाथ में दर्शन करने जो जाता था वह टूटकर वापस आता
अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि अब से पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जो जाता था। वह टूटे हुए मन से वापस आता था। मगर अब मोदी जी ने विश्ननाथ कॉरिडोर बनाकर सुविधा कर दी। अब आप लोग जो भी विश्वनाथ बाबा के दर्शन करने जाएं जो गंगा के शुद्ध जल से अभिषेक जरूर करकें आएं।

शाह के पहुंचने से पहले लोगों को रोकने के लिए लगातार होते रहे कार्यक्रम

सपा के समय गुंडा राज था, जिसे योगी ने कानून राज में बदल दिया
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि यूपी में सपा सरकार के समय गुंडा राज हुआ करता था। मगर जब योगी सरकार आई तो उसी गुंडा राज को योगी ने कानून राज में बदल दिया। अब प्रदेश में गुंडा राज नहीं बल्कि कानून राज चलता है।

काफिले की गाड़ी ने युवक कुचला
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब अमित शाह का काफिला निकला तो भीड़ में मौजूद राकेश नाम का एक युवक के काफिले की गाड़ी से टकरा गया। गाड़ी का पहिया उसके पैर पर चढ़ने की वजह से वह चोटिल हो गया। बाद में वह चोटिल अवस्था में ही अपने घर के लिए रवाना हो गया।

पटेल चौक पर लगी उनकी प्रतिमा लोगों की भीड़ से दब गई।

कई लोगों के चुरे मोबाइल, तो कुछ के पर्स भी गायब
रोड शो में मौजूद भीड़ में कई लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। तो कुछ लोगों के पर्स हो चोरों ने उड़ा दिए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब उन्होंने अपने पर्स और मोबाइल निकाले तो हक्के बक्के रहे गए। कई लोगों ने स्टेज से अनाउंस भी कराया मगर उनके मोबाइल और पर्स नहीं मिले।

पूरा चौक जय श्री राम के नारों से गूंजा
कार्यक्रम में शाह के आने से पहले और उनके जाने के बाद तक पटेल चौक पर सिर्फ जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे ही गूंजते रहे। शाह के आने पर लोगों में इतना उत्साह भर गया कि वह जय श्री राम के नारे ही लगाते रहे।