मुरादाबाद : विज्ञान प्रदर्शनी में सक्षम गौतम और ऋषि रुहेला अव्वल

मुरादाबाद, अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यालयस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कक्षा नौ और 12 के 40 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने हाईड्रोलिक पावर, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व अन्य चीजों पर आधारित प्रोजेक्ट बनाए। इसके माध्यम से भविष्य में टेक्नोलॉजी के उपयोग की जानकारियां दीं। प्रदर्शनी में कक्षा 11 के सक्षम …
मुरादाबाद, अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यालयस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कक्षा नौ और 12 के 40 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने हाईड्रोलिक पावर, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व अन्य चीजों पर आधारित प्रोजेक्ट बनाए। इसके माध्यम से भविष्य में टेक्नोलॉजी के उपयोग की जानकारियां दीं।
प्रदर्शनी में कक्षा 11 के सक्षम गौतम ने मानव कल्याण में जीवन विज्ञान विषय पर क्रियाकारी मॉडल बनाकर पहला स्थान, राजा सैनी ने वैकल्पिक ऊर्जा विषय पर मॉडल बनाकर दूसरा स्थान और यश चौहान ने वैकल्पिक ऊर्जा विषय पर मॉडल दर्शाकर तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग कक्षा नौ के ऋषि रुहेला ने वैकल्पिक ऊर्जा विषय पर मॉडल बनाकर पहला स्थान, राज कश्यप ने जैव विविधता संरक्षण व सुगमता विषय पर मॉडल बनाकर दूसरा स्थान और केशव शर्मा ने पर्यावरण विषय पर मॉडल बनाकर तीसरा स्थान पाया।
स्कूल के प्रधानाचार्य वीर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों का विज्ञान में भौतिक विकास होगा। सभी आने वाले समय में नए आविष्कार कर सकेंगे। प्रदर्शनी में चयनित छात्र जिलास्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। प्रदर्शनी का संचालन विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह व अजय तोमर ने किया। मौके पर राजीव कुमार, विशेष शर्मा, मो. शारिब, अवधेश शर्मा, चंद्रमोहन, विशाल अग्रवाल, भावना शर्मा, जसवंत कुमार, खुशबू सक्सेना, मनोज कुमार आदि रहे।