अक्रांता सैयद सालार और सुहेलदेव नहीं हो सकते एक : मुख्यमंत्री योगी

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बहराइच पहुंची जन विश्वास यात्रा में शामिल होने दोपहर महसी के रामपुरवा पहुंचे। मंत्रियों और विधायकों ने फूल का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सीएम ने 98 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद ओवैसी और ओम राजभर के गठबंधन समेत अन्य विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला किया। मुख्यमंत्री …
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बहराइच पहुंची जन विश्वास यात्रा में शामिल होने दोपहर महसी के रामपुरवा पहुंचे। मंत्रियों और विधायकों ने फूल का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सीएम ने 98 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद ओवैसी और ओम राजभर के गठबंधन समेत अन्य विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला किया।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ 35.38 करोड़ की लागत से 82 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव और महर्षि बालार्क की तपोस्थली में निवास करने वाले सभी का स्वागत करते हैं। कहा कि पांच वर्ष के दौरान भाजपा ने जो विकास किया है, उसी का आशीर्वाद लेने के लिए जन विश्वास यात्रा निकाली गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन पूरे प्रदेश में आयुष्मान योजना का 500 की संख्या में लोकार्पण और 250 की संख्या में शिलान्यास हुआ है। जबकि जिले मात्र 75 ही हैं। योगी ने भाषण के दौरान ही सभी से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हजार वर्ष पुराने विदेशी अक्रांता को महाराजा सुहेलदेव ने पराजित किया था। ऐसे में आक्रांता सैयद सालार मसूद गाजी और महाराजा सुहेलदेव मिलकर नहीं रह सकते हैं।
उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव, चाहलारी नरेश का स्मारक भाजपा सरकार बनवा रही हैं। कहा कि माफियाओं के विरुद्ध बुलडोजर चलता है तो विपक्षी पार्टियों को दर्द होती है। सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अपराध करने वाले लोग इनकी पहली पसंद हैं। कहा कि मैने पांच साल में सेवा की है। दूसरी तरफ जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के मकान पर बुलडोजर चलवाया है। बुआ हो या बबुआ और भाई बहन की जोड़ी होती तो सभी विदेश में होते और यहां कोरोना से लोग परेशान होते। लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ जनता के हित और विकास पर ध्यान देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर विकास के मामले में जा रहा है तो लोगों को परेशानी होना लाजमी है। लगभग 20 मिनट के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने सभा को विराम दिया। इसके बाद वह जन विश्वास यात्रा वाहन में चढ़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। केंद्रीय मंत्री पंकज चैधरी, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद बृज भूषण शरण सिंह, अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, बलहा सरोज सोनकर, भाजपा अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़़ीवाल, उपाध्यक्ष पदम सेन चैधरी, जिला प्रभारी नीरज सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
चार वर्ष में पूरा किया परियोजना
मुख्यमंत्री योगी ने कहा सरयू परियोजना वर्ष 1972 में बनी। सपा, कांग्रेस और बसपा की सरकार आई, लेकिन निर्माण कार्य भाजपा सरकार ने पूरा किया। कहा कि वर्ष 2017 से 21 के बीच सभी निर्माण पूरा कर प्रधानमंत्री ने 30 लाख किसानों को फायदा दिया है।
यह भी पढ़ें:-चुनाव टालने वाली अदालत की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, उच्चतम न्यायालय संज्ञान ले: रामगोपाल