खुर्पाताल न्याय पंचायत के दूरस्थ तोक नलिनी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, ब्लॉक प्रमुख ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

खुर्पाताल न्याय पंचायत के दूरस्थ तोक नलिनी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, ब्लॉक प्रमुख ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

हल्द्वानी, अमृत विचार। खुर्पाताल न्याय पंचायत के दूरस्थ तोक नलिनी में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण का भरोसा दिया।शिविर में ग्राम विकास विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन ,जल निगम, खाद्य विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख …

हल्द्वानी, अमृत विचार। खुर्पाताल न्याय पंचायत के दूरस्थ तोक नलिनी में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण का भरोसा दिया।शिविर में ग्राम विकास विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन ,जल निगम, खाद्य विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ब्लाक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने कहा कि मंगोली इंटर कॉलेज में एक शौचालय का निर्माण जल्द शुरू होगा, साथ ही आपदा में हुए नुकसान को देखते हुई जल्द ही सुधार कार्य शुरू होगा।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभ के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कुछ चिन्हित पंचायतों के विकास कार्यों की धीमी गति पर  तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. ममता जोशी, कीट विशेषज्ञ बीडी शर्मा, प्रधान नलनी माया देवी, प्रधान मंगोली निशा टम्टा, प्रधान अधौरा प्रेमा मेहरा, प्रधान मोहनी कनवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, श्याम बड़वाल ,विक्की बिष्ट, गोविन्द राणा, श्याम मेहरा, योगी बिष्ट, पंकज बगडवाल, पूरण अधिकारी, दीपू नेगी आदि रहे।