अयोध्या: डीएम के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने गोशालाओं का किया निरीक्षण

अयोध्या: डीएम के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने गोशालाओं का किया निरीक्षण

अयोध्या। जिले के सभी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का संबंधित खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए उपलब्ध भूसा-चारा, चूनी-चोकर, पानी, पशुओं के स्वास्थ्य व ठंड से बचाव के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी नितीश …

अयोध्या। जिले के सभी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का संबंधित खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए उपलब्ध भूसा-चारा, चूनी-चोकर, पानी, पशुओं के स्वास्थ्य व ठंड से बचाव के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर चल रहे निरीक्षण के दौरान संबंधित सचिव और ग्राम प्रधान को संबंधित आश्रय स्थलों में नियमित पर्याप्त मात्रा में भूसा-चारा, चूनी- चोकर की व्यवस्था सुनिश्चित रखने, पशुओं के पीने हेतु पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ठंड को देखते हुए पर्याप्त टीन शेड व बचाव हेतु शेड के चारों तरफ से आवश्यकतानुसार बोरे/तिरपाल/टाट-पट्टी आदि से बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पढ़ें: सीतापुर: क्रॉस कंट्री रेस में बनारस के आकाश, लखनऊ की डिपंल ने मारी बाजी

इस दौरान दिन के साथ ही रात में भी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों को गंभीरता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहकर पशुओं आश्रय स्थल की देखभाल करते रहने व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर तैनात पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों व पशु चिकित्सा अधिकारियों व पशुधन प्रसार अधिकारियों को रोजाना अपने-अपने आश्रय स्थलों का भ्रमण कर नियमित समस्त पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने व किसी भी पशु को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उसे समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, ससमय टीकाकरण सुनिश्चित रहे। साथ ही ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

ताजा समाचार