जॉन सीना ने शेयर की धोनी की तस्वीर, कुछ ही घंटों में लाइक्स की हुई बरसात

अमेरिका। इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त जॉन सीना के फैंस के बीच अचानक से इतने पापुलर हो गए की कुछ ही देर में उन्हें एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। हुआ यूं है कि WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो अपलोड …
अमेरिका। इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त जॉन सीना के फैंस के बीच अचानक से इतने पापुलर हो गए की कुछ ही देर में उन्हें एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। हुआ यूं है कि WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो अपलोड की थी।
बिना कैप्शन की इस तस्वीर को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। जॉन सीना धोनी की फैंस लिस्ट में वे भी शामिल हो चुके हैं। यह तस्वीर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान की है। WWE में 16 बार के चैंपियन जॉन सीना के इंस्टाग्राम पर 16.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़े-
मंधाना की शानदार पारी से सिडनी थंडर की जीत, शेफाली के लिए निराशाजनक दिन