रायबरेली: जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण, समझा पीड़ितों का दर्द

रायबरेली। डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से एक दर्जन से अधिक गांवों में फसल नष्ट हो गई है। साथ ही पानी भरने से ग्रामीणों के सामने खाने और पशुओं के लिए चारा की समस्या खड़ी हो गई है। इसी के चलते जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों का दर्द …
रायबरेली। डलमऊ में गंगा में बाढ़ आने से एक दर्जन से अधिक गांवों में फसल नष्ट हो गई है। साथ ही पानी भरने से ग्रामीणों के सामने खाने और पशुओं के लिए चारा की समस्या खड़ी हो गई है। इसी के चलते जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझा।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के किनारे चारपाई पर बैठी पूरे भुल्ली गांव की भोली पत्नी गोगी लाल से पूछा कि खाने को है कि नहीं तो भोली ने बताया कि अभी खाने को है। इस पर उन्होंने कोटेदार व ग्राम प्रधान से कहा कि किसी को राशन की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इसके बाद उन्होंने चिकित्सा कैंप में बैठे फार्मासिस्ट दिनेश यादव,संतोष शुक्ला,अजय मिश्रा,जीतेंद्र कुमार,रमेश कुमार आदि से पूछा कितने मरीज आए हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि कुछ लोग आए थे। उन्हें दवा दे दी गई है और चिकित्सक कुंज बिहारी गौड से पूछा पशुओं की बीमारी तो नहीं बढ़ रही है। इस पर डॉक्टर गौड़ ने बताया कि अभी तक एक मरीज आया है।
डीएम ने ग्राम प्रधान रज्जन लाल से पूंछा कि कितने जमीन की फसलें डूब गई हैं। प्रधान ने कहा कि करीब 1500 बीघे जमीन की फसलें नष्ट हो गई हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी लालगंज विजय कुमार से कहा कि पशुओं के लिए 7 पुरवों में 14 ट्राली भूसे का इंतजाम शाम तक करवा दें और बाढ़ शरण स्थली की सफाई करवा दें। डीएम ने लेखपाल अमर सिंह से भी पूछताछ की और कहा कि बाढ़ प्रभावितों की लिस्ट शीघ्र तैयार करा दी जाए।